कृष्णा ने शो पर इस एक्ट्रेस को बुलाया और 'काली' बोलकर हंसते रहे!
कलर्स के शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' पर आने वाले कितने फिल्मी सितारे ऐसे हैं, जिनका इस शो पर आने का एक्सपीरियंस काफी खराब रहा। इस बार इसकी शिकार हुईं एक्ट्रेस तनिष्ठा चटर्जी। दरअसल, खबर है कि इस शो में तनिष्ठा के काले रंग को लेकर काफी मज़ाक उड़ाया गया है।

PICS..बर्थडे पर मौनी रॉय का लुक..साथ में ये थीम..धमाल तो होना ही था!
इसके बाद तनिष्ठा को इतना बुरा लगा कि वो बीच में से ही उठकर शो छोड़कर चली गईं। आपको बता दें कि तनिष्ठा कृष्णा के शो में अपनी फिल्म 'पार्च्ड' का प्रमोशन करने आईं थीं, लेकिन इस शो में उनके रंग को लेकर टिप्पणी कर दी गई। हालांकि ये कमेंट किया किसने इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
तनिष्ठा ने खुद फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी शेयर करते हुए बताया कि कैसे शो में कॉमिडी के नाम पर उन पर रंगभेदी टिप्पणियां की गई और उनके सांवले रंग को निशाना बनाया गया।
हॉट तस्वीर पोस्ट कर बोलीं 'मैंने बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहने हैं'!
तनिष्ठा ने लिखा कि उन्हें कॉमिडी नाइट्स बचाओ ताजा में फिल्म पार्च्ड की डायरेक्टर लीना यादव और को-स्टार राधिका आप्टे के साथ बुलाया गया था।
उन्हें बताया गया था कि शो रोस्ट के कॉन्सेप्ट पर है और पश्चिम में उन्होंने रोस्ट पर बेस्ड जो कॉमिडी शो देखे हैं, उसमें लोगों की उपलब्धियों का मजाक बनाया जाता है, इसलिए वे रोस्ट होने के लिए बहुत एक्साइटेड थीं। लेकिन इस शो के कलाकारों को उनमें रोस्ट करने लायक सिर्फ उनका सांवला रंग ही नजर आया।
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जहां इस शो में सितारों ने खुद की बेइज्जती महसूस की हो। इससे पहले भी जब लीज़ा हेडन इस शो में आईं थीं तब उनपर भी नस्ली टिप्पणी की गई थी।
शो के दौरान अभिनेत्री लीजा हेडन पर कॉमेडियन सिद्धार्थ जाधव ने मजाक मजाक में उन्हें कंगारू और ब्लैक ब्यूटी ऑफ अफ्रीकन कह दिया था।
ये हैं टेलीविजन की 'करीना कपूर'..'क्योंकि सास'..से की शुरुआत और आज हैं सबसे बड़ी स्टार!
इस पर अक्षय को गुस्सा आ गया था और उन्होंने शो मेकर्स को इसकी शिकायत की। इसके बाद स्क्रिप्ट में बदलाव किए गए और फिर से शो की शूटिंग की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications

















