'कपिल के मजाक को महिला कमिशन ने विवाद बना दिया'
जिसके बाद ट्विटर-फेसबुक पर तो प्रतिक्रियाओं का बाढ़ सी आ गयी है। दिल्ली की सुमन अवस्थी ने फेसबुक पर लिखा है, जिस एपीसोड की बात महिला कमीशन कर रहा है वह एपीसोड मैंने देखा था, कपिल ने ऐसा कुछ नहीं कहा था जिस पर इतना बवाल हो। अरे यह कॉमेडी शो है और इसमें थोड़ा हंसी-मजाक तो चलता ही रहता है।
फिर इस एपीसोड में तो हेमामालिनी जैसी सीनियर अभिनेत्री आयी थीं, जिनसे कपिल ने बेहद ही सलीके से बातें की थीं। महिला कमिशन को कपिल की सादगी और तमीज नहीं दिखी बस उनका मजाक दिख गया, जो कुछ हो रहा है वह गलत है। मेरी नजर में तो 'कपिल के मजाक को महिला कमिशन ने विवाद बना दिया' है।
ऐसी ही प्रतिक्रयाए लखनऊ की भारती, गोरखपुर के आशीष भार्गव ने भी दी है। इन सबको लगता है कि कपिल शर्मा के ऊर जबरदस्ती का कैस किया गया है?
खैर इस मसले पर अभी कपिल शर्मा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। लेकिन उनके चाहने वालों को पूरी उम्मीद है कि कपिल जरूर महिला कमिशन की इस शिकायत को दूर कर देंगे देखते हैं कपिल अपने चाहने वालों की इस उम्मीद को पूरा कर पाते हैं कि नहीं?


Click it and Unblock the Notifications
