कॉमेडी सर्कस के तानसेन में 'मनीष की एंट्री'
लेकिन अब मनीष पूरी तरह फिट हो चुके हैं और दोबारा एक्टिंग करने की तैयारी में जुट गये हैं। परेश ने भी इस बारे में बताया कि यह सच है कि उन्हें मनीष की जगह सिर्फ एक एपिसोड के लिए रखा गया था। और वे जल्द ही दोबारा इस शो में नजर आयेंगे। गौरतलब है कि वह शूटिंग करते करते गिर गये थे और मानसिक रूप से उन्हें छुट्टी लेने की सलाह दी गयी थी।
उनकी वजह से स्टार प्लस के शो प्यार में टि्वस्ट की शूटिंग भी रोकी गयी थी। मनीष दर्शकों के पसंदीदा कलाकार हैं और एक बार फिर से वह दुरुस्त होकर वापसी कर रहे हैं और सभी कॉमेडी पलटन को डराने के लिए तैयार हैं। हालांकि यह भी सच है कि उन्हें इस बीच उनके दर्शकों ने बेहद मिस किया है। और अब वह नहीं चाहते कि मनीष दोबारा बीमार पड़े। मनीष ने अपने करियर की शुरुआत जीटीवी के शो ह्वील घर घर से की थी, लेकिन इसी शो से उन्हें कई ऑफर मिले और वे बेहतरीन अभिनेता और एंकर और हास्य कलाकार के रूप में अपनी जगह स्थापित करने में कामयाब हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












