80 किलो वजन होने पर टीवी की गंगूबाई Saloni को मिला गंदा कमेंट, किया सेक्सी बॉडी ट्रांसफार्मेशन

टीवी इंडस्ट्री का लोकप्रिय किरदार गंगूबाई बड़े होने के साथ काफी ग्लैमरस भी हो गई हैं। गंगूबाई की भूमिका में छोटी सी सलोनी ने कॉमेडी सर्कस में धूम मचाई थी। अपने परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने कई लोगों का दिल जीता। वहीं अब सलोनी बड़ी होकर एक नए प्रोजेक्ट में दिखाई दे रही हैं। इंटरनेट पर उनकी एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसे देखकर लोग हैरान हैं कि सलोनी अब इतनी हॅाट दिखने लगी हैं। सोशल मीडिया पर सलोनी ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। जिससे आप देखते रह जायेंगे। सलोनी ने बीते कुछ सालों में अपनी सेहत और फिटनेस पर काफी मेहनत की हैं। मिली जानकारी अनुसार सलोनी ने बीते 8 से 9 महीने में 22 किलो का वजन कम किया है। जिम जाने के साथ उनका पूरा फोकस केवल हेल्थी खानों पर रहता है।

गंगूबाई की हॅाट फोटो
वह अपनी डाइट में कब क्या और कितना खाती हैं, इसका पूरा ध्यान रखती हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में सलोनी ने कहा कि मुझे पहले बॅाडीशेम किया गया था। मुझे यह भी बोला गया कि कितना खाओगी, फट जाओगी। सलोनी ने बोला कि उन्हें मोटी कहकर बुलाया जाता था।

गंगूबाई ने कम किया 22 किलो वजन कम
सलोनी ने बताया कि वह काफी दुखी हो जाती थीं। इसके बाद उन्होंने खुद की बॉडी पर काम करना शुरू किया। इसका नतीजा यह हुआ कि 80 किलो के वजन में से सलोनी ने 22 किलो से अधिक कम कर लिए। सलोनी की आगामी फिल्म में सतीश कौशिक हैं।

सलोनी की बोल्ड फोटो
सलोनी ने अपने इस लेटेस्ट प्रोजेक्ट की फोटो शेयर की हैं। इस तस्वीर में सतीश कौशिक बाबा के भेष में दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के शेयर करते हुए सलोनी ने लिखा है कि इस लेजेंडके साथ नया आने वाला है।

सलोनी का नया प्रोजेक्ट
सलोनी को उनके नए प्रोजेक्ट के लिए ढेर सारी बधाई मिल रही है। सलोनी ने इंस्टाग्राम पर अपना जिम का वीडियो भी शेयर किया है। जहां पर वह एक्सरसाइज करती हुई दिख रही हैं। जिससे साफ पता चलता है कि सलोनी ने अपने वजन को कम करने के लिए काफी कड़ी मेहनत की हैं।


Click it and Unblock the Notifications