'कॉमेडी सर्कस' लिम्का बुक में दर्ज

टेलीविजन शो 'कॉमेडी सर्कस' ने सबसे लंबे हास्य श्रंखला के लिए 'लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस 2013' में स्थान बनाया है। 'लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स' की आधिकारिक वेबसाइट ने इस खबर की पुष्टि की है और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने इस रिकार्ड का जश्न मनाते हुए जारी श्रंखला 'कॉमेडी सर्कस के महाबली' का पोस्टर साझा कर इसके साथ 'मस्त रिकार्ड बनाया' लिखा है।

'Comedy Circus' enters Limca Book of Records

वेबसाइट ने लिखा, "इस शो के 16 संस्करण में 71 अलग-अलग विषय थे और 113 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया, नौ निर्णायक 115 हस्तियों और 16 मेजबान इससे जुड़े।"

आप्टिमिस्टिक्स द्वारा निर्मित यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है। यह स्टैंड-अप हास्य पर आधारित है। इसकी शुरुआत 16 जून 2007 को हुई थी।

इसके पहले संस्करण में निर्णायक अर्चना पूरन सिंह, सतीश शाह और जॉनी लीवर थे जबकि दूसरे संस्करण में अन्य के साथ शेखर सुमन और रोहित शेट्टी ने यह जिम्मेदारी संभाली थी।

सात जनवरी, 2012 को शुरू हुए 14वें संस्करण 'कहानी कॉमेडी सर्कस की' के निर्णायक अर्चना और सोहैल खान थे। हास्य बोध के लिए चर्चित अर्चना शुरुआत से ही इस शो से जुड़ी हुई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X