कॉमेडियन कपल भारती और हर्ष बने माता पिता, भारती ने दिया बेटे को जन्म, हर्ष ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर
टीवी के मशहूर कॉमेडियन कपल भारती सिंह और हर्ष लिंबछिया, रविवार, 3 अप्रैल को माता पिता बने। भारती ने एक बेटे को जन्म दिया है और हर्ष ने ये खुशखबरी एक प्यारी सी तस्वीर के साथ अपने सारे फैन्स के साथ शेयर की। भारती और हर्ष के फैन्स काफी उत्साहित हैं और उनके दोस्तों ने भी नन्हें मेहमान की बधाई दी है।
हर्ष ने अपनी और भारती की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की जो उनके बच्चे के होने से पहले एक फोटोशूट की है। इस तस्वीर में भारती एक बास्केट के साथ खड़ी हैं जिसमें नीले रंग के फूल हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए हर्ष ने लिखा - It's a boy। हर्ष के इस पोस्ट पर जहां उनके दोस्तों और फैन्स ने बधाईयों की बौछार लगा दी है वहीं दूसरी तरफ, उनके दोस्त, इस नन्हें से मेहमान से मिलने को काफी उत्सुक दिखाई दिए।


Click it and Unblock the Notifications











