एक और कपल की राहें अलग..जल्द लेंगे तलाक!
कपिल की ऑनस्क्रीन बुआ उपासना सिंह और उनके पति नीरज भारद्वाज के बीच दूरियां काफी बढ़ गई हैं। ये दूरियां उन्हें तलाक के मोड़ पर ले गई हैं।
कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन बुआ उर्फ उपासना सिंह की तरफ से एक चौकाने वाली खबर आई है। खबर है कि उपासना और उनके पति नीरज भारद्वाज तलाक लेने वाले हैं। इसी के साथ एक और चौकाने वाली खबर यह भी है कि ये दोनों पिछले चार साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, उपासना और नीरज चार साल से भले ही अलग रह रहे हैं। लेकिन उनके बीच बातचीत हो रही थी। लेकिन 9 महीने से उनका एक-दूसरे से कोई संपर्क नहीं हुआ।
यहां तक कि उपासना ने नीरज को अपनी बर्थडे पार्टी में भी इनवाइट नहीं किया। बताया जाता है कि दोनों ने शादी को बचाने की बहुत कोशिश की। लेकिन मतभेद नहीं सुलझ सके।
गौरी अरोड़ा ने सेक्स चेंज के बाद किया खुलासा..बचपन में हुआ था रेप!
नीरज के बताया कु मैं उपासना की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। उपासना को मेरी जरूरत नहीं है। मुझे उसे बांधकर नहीं रखना चाहिए। नीरज के मुताबिक, प्रोफेशनल लाइफ का उनके सेपरेशन से कोई लेना देना नहीं है।
आपको बता दें कि उपासना ने वर्ष 2009 में टीवी अभिनेता नीरज भारद्वाज से शादी की थी। शादी के तीन वर्ष बाद ही दोनों अलग रहने लगे। उन्होंने अपनी शादी को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन जल्दी ही समझ आ गया कि वे एक-दूजे के लिए नहीं बने हैं।
SHOCKING..दिव्यांका त्रिपाठी के साथ सड़क दुर्घटना..सूरत से लौट रही थीं मुंबई!
अब वे तलाक की राह पर हैं। दिवाली के बाद नीरज तलाक के लिए अदालत में जाएंगे। उपासना सिंह भी राजी हैं। जल्दी ही दोनों कानूनी रूप से भी अलग हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications

















