कॉमेडियन सुनील पाल की मंच पर की गई बेइज्जती, माइक छीना, गिड़गिड़ाते रहे लेकिन..

Sunil Pal Insult Video: कॉमेडी सर्कस जैसे मंच पर देश को हंसवाने वाले कॉमेडियन सुनील पाल काफी बुरे वक्त से गुजर रहे हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि उनकी बेइज्जती की गई है।

Sunil Pal

ये घटना इतनी शर्मनाक थी कि सुनील पाल के फैंस काफी दुखी हुए होंगे। सुनील पाल को शायद अंदाजा भी नहीं होगा कि आज कुछ ऐसा होने वाला है जिसके बाद सुनील पाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगेंगे।

उनको एक मंच सम्मानित करने के लिए फूलों का गुलदस्ता दिया गया था लेकिन जैसे ही वो माइक पर आने लगे तो उनकी बेइज्जती कर दी गई। वहां पर बैठे लोग भी काफी सन्न थे। इस दौरान बार बार सुनील पाल को कहते हुए सुना जा सकता है कि धन्यवाद तो बोलने दो।

Sunil Pal Viral Video: सुनील पाल का वीडियो

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि कॉमेडियन ने फूलों का गुलदस्ता लिया हुआ है जो कि माइक पर खड़े उसी आदमी ने दिया था। फूल लेने के बाद जब सुनील पाल ने कुछ शब्द बोलने के लिए माइक पकड़ने की कोशिश की, तो माइक पकड़े हुए व्यक्ति ने उन्हें माइक देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उस शख्स ने सुनील पाल से इशारा किया कि वो वापस जाएं और बैठ जाएं। इस वीडियो ने लोगों हिलाकर रख दिया कि कोई बुलाकर इतनी बेइज्जती कैसे कर सकता है। एक वक्त था जब लोग टिकट लेकर उनका शो देखते थे और अब उनको माइक तक नहीं लेने दिया जा रहा है। लेकिन कहते हैं कि जब वक्त अच्छा तो हमेशा दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए और कभी किसी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए।

Sunil Pal-Munawar Faruqui Controversy: मुनव्वर फारुकी को किया बेइज्जत

एक रियालिटी शो के दौरान सुनील पाल ने मुनव्वर फारुकी को बेइज्जत किया था और उनकी कॉमेडी के साथ साथ उनके शोज के भी मजाक बनाया था। जब मुनव्वर ने कहा था कि वो अच्छा कर रहे हैं तो सुनील पाल ने कहा था कि, 'आतंकवादियों को भी यही लगता है कि वो जो कर रहे हैं वो अच्छा है।' हालांकि मुनव्वर ने उनको काफी मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस मौके पर वहां कंगना रनौत भी मौजूद थीं।

Read more about: sunil pal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X