कॉमेडियन सुनील पाल ने मनोज बाजपेयी को बोला 'गिरा हुआ इंसान', अश्लील कंटेंट परोसने का आरोप!

जब से राज कुंद्रा का अश्लील फिल्म वाला मुद्दा उठा है एक के बाद एक बयान सामने आ रहे हैं। कई लोग इसको लेकर काफी गंभीर हैं और उनका कहना है कि ये पूरी तरह से बंद होना चाहिेए। इस केस के सामने आने के बाद वेब सीरीज को लेकर भी लोगों ने सवाल खड़े करना शुरु कर दिया है कि ओटीटी के नाम पर सभी के सामने अश्लील कंटेंट परोसा जा रहा है। इसी को लेकर इस समय मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का एक बयान सामने आया है।

सुनील पाल ने अभिनेता मनोज बाजपेयी पर निशाना साधते हुए कई बातें कहीं हैं और उनका नाम लेते हुए अपशब्द भी कहे हैं। उनका कहना है कि कुछ सीरीज हैं जो काफी पॉपुलर हुईं लेकिन उसमें अश्लील कंटेंट था।

manoj bajpayee, shilpa shetty, raj kundra, मनोज बाजपेयी, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा

दरअसल सुनील पाल ने मनोज बाजपेयी और सीरीज को लेकर कहा है कि... 'मैं एक बात बताना चाहता हूं कि इंडस्ट्री के 3 से 4 लोग ऐसे हैं जिनसे मैं काफी नफरत करता हूं। उनमें से एक मनोज बाजपेयी भी है।

'गिरा हुआ इंसान'

'गिरा हुआ इंसान'

भले ही मनोज बाजपेयी कितने भी बड़े अभिनेता बन गए हों लेकिन अपने जीवन में मैंने इससे अधिक 'बदतमीज' और 'गिरा हुआ इंसान' नहीं देखा है। आपके देश के राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिला है लेकिन आप परिवारों और फैंस के लिए क्या कर रहे हो।'

सुनील पाल ने आगे कहा कि..

सुनील पाल ने आगे कहा कि..

सुनील पाल ने आगे कहा कि.. आप ऐसे सीरीज में काम करते हुए जहां एक पत्नी का दूसरे पुरुष के साथ नाजायज संबंध दिखाया गया है। आपका संबंध कहीं और है और नाबालिग बेटी का अफेयर चल रहा है। आपका एक बेटा है जो कि अपनी उम्र से बढ़कर व्यवहार कर रहा है।

द फैमिली मैन

द फैमिली मैन

गौरतलब है कि सुनील पाल ने उनकी सीरीज द फैमिली मैन को लेकर निशाना साधा था। इसके अलावा उन्होने मिर्जापुर जैसी सुपरहिट सीरीज को लेकर भी काफी कुछ कहा है। मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन सीजन 2 हाल ही में रिलीज हुआ था और काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

बयान सामने नहीं आया है

बयान सामने नहीं आया है

सुनील पाल किसी इंटरव्यू में थे और उन्होने इन बातों को लेकर अपनी राय रखी है लेकिन मनोज बाजपेयी की तरफ से अभी किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर मनोज बाजपेयी कई शानदार प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं। इस समय मनोज बाजपेयी वेब सीरीज पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज

द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज

सुनील पाल की बात करें तो उन्होने साल 2005 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज जीता था और की शो के हिस्सा भी रहे थे। काफी अच्छी फैन फॉलोविंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X