द कपिल शर्मा शो के कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर 4 महीनों से लापता, दोस्तों ने किया मां पर शक
मशहूर कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर सबको याद होंगे। कृष्णा अभिषेक, सुदेश लाहिड़ी, भारती सिंह और कपिल शर्मा की टीम का अहम हिस्सा रह चुके कॉमेडियन सिद्धार्थ पिछले चार महीनों से लापता है।
सिद्धार्थ की एक दोस्त ने एक फेसबुक पोस्ट पर अपील करते हुए लिखा कि मैं अपने दोस्त की बहुत चिंता करती हूं। पिछले चार महीनों से उसका कोई अता पता नहीं। हम उसे ढूंढने की काफी असफल कोशिशें कर चुके हैं। प्लीज़ हमारी मदद करें।

सिद्धार्थ के कुछ दोस्तों ने उनकी मां के इस पूरे केस से जुड़े होने पर शक जताया है। सिद्धार्थ के दोस्तों का कहना था कि उसकी मां से उसके संबंध अच्छे नहीं थे।
गौरतलब है कि सिद्धार्थ कृष्णा अभिषेक के शो कॉमेडी क्लासेज़ का अहम हिस्सा थे। उन्होंने, छोटी उम्र में काफी तरक्की पाई है। कपिल शर्मा के शो में भी वो प्रिंसिपल के किरदार में दिखाई देते थे।
हाल ही में सिद्धार्थ सब टीवी के शो प्रीतम, प्यारे और वो में भूत की भूमिका में दिखाई दिए थे। वो चिंकी मौसी के किरदार से फेमस हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications











