कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने मंगेतर के साथ की मारपीट, तोड़ दी सगाई, बड़ा खुलासा !
कॅामेडियन सिद्धार्थ सागर एक बार फिर से कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन गए हैं। बीते साल वह गायब हो गए। अचानक वापस आने पर उन्होंने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए। इस बार सिद्धार्थ की मंगेतर टीवी एक्ट्रेस शुभी जोशी ने बड़ा खुलासा किया है। सिद्धार्थ और शुभी जोशी ने पिछले साल नवंबर में सगाई की थी।
दोनों मिलकर इंस्टाग्राम पर कई वीडियो भी पोस्ट करते थे। लेकिन अब अचानक दोनों की सगाई टूटने की खबरें सामने आ रही हैं। शुभी ने अपने एक्स मंगेतर कॅामेडियन सिद्धार्थ सागर पर मारपीट का आरोप लगाया है। शुभी का कहना है कि दोनों के बीच ऐसा कुछ हुआ जिसके बाद उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया।

हैरानी इस बात की है कि दोनों ने इस रिश्ते के टूटने की वजह काफी अलग बताते हुए एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। एक वेबसाइट से बातचीत में शुभी और सिद्धार्थ ने इस बारे में चौंकाने वाली जानकारी दी है।


Click it and Unblock the Notifications











