..................... राजीव निगम के बेटे देवराज का निधन Comedian Rajeev Nigam Son Devraj dies on his birthday - Hindi Filmibeat

जन्मदिन पर कॉमेडियन राजीव निगम के बेटे की मौत, लिखा- ऐसा गिफ्ट कोई देता है, दर्दनाक

कॅामेडियन राजीव निगम ने ये जानकारी दी कि उनके बेटे का निधन हो गया है। 8 नवंबर को राजीव का जन्मदिन था। इसी दिन उनके बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनके बेटे की तबीयत खराब रहा करती थी। बेटे का जाना हर पिता के लिए भगवान की ऐसी मार होती है जिसका दुख कभी कम नहीं होता। वहीं उनके जन्मदिन पर बेटे की मौत का सदमा राजीव सहन नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने फेसबुक पर बेटे की मौत की खबर देकर एक बेहद भावुक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि बर्थडे का कितना बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिला। मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़कर चला गया। बिना बर्थडे केक काटे। पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है?

Rajeev Nigam,

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2018 में राजीव निगम का बेटे वेंटिलेटर पर भी रह चुके हैं। इसकी क्या वजह रही है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि लगभग 2 साल पहले जब राजीव निगन का बेटा खेलकर घर वापस लौटा तो उसकी तबीयत अचानक खराब होने लगी।

हालत इतनी खराब हुई कि वह कोमा में चला गया। इसके बाद से राजीव ने काफी परेशानी देखी है। राजीव उस समय टीवी शो हर शाख पे उल्लू बैठा है कि शूटिंग कर रहे ते। लेकिन बेटे की खराब हालत को देखते हुए वह अपना काम भी छोड़कर उसकी देखभाल के लिए उसके पास आ गए थे। बेटे के निधन से कुछ समय पहले राजीव के पिता का भी देहांत हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X