OMG..टॉयलेट एक प्रेम कथा..कपिल शर्मा शो..20 साल की सजा..क्या है मामला...
राम रहीम की सजा के साथ कपिल शर्मा शो का नाता लगातार जुड़ता रहा। इसकी वजह कीकू शारदा रहे। राम रहीम का किरदार कपिल शो में प्ले करने के बाद कीकू को एक दिन के लिए जेल जाना पड़ा था।
Recommended Video

Dhamaka...सलमान खान..बैक टू बैक 3 महीना..दिल थामकर...बड़ा ऐलान
बीते दिन अपनी आने वाली फिल्म 2016 द ऐंड' के सांग लांच के दौरान कीकू को देखते ही सभी को राम रहीम याद आ गए। हुआ यूं कि कीकू ने अपने कोस्टार दिव्येन्दु शर्मा का परिचय यह कहकर कराया कि इससे पहले ये टॉइलट में दिखे थे।

वह फिल्म 'टॉइलट एक प्रेम कथा' की बात कर रहे थे। दिव्येन्दु ने इसके जवाब में कहा कि हां और आप जेल में थे।कीकू ने तब मज़ाकिया लहजे में कहा कि मैं एक दिन के लिए जेल गया था और अब सर 20 साल के लिए चले गए हैं।
SHOCK...कपिल शो बंद..तो क्या सुनील ग्रोवर का करियर खत्म !
दिव्येन्दु ने इस पर सवाल किया कि तो आप कहना क्या चाहते हैं? इस पर कीकू ने कहा कि नहीं, नहीं मैं इसके लिए कोई क्रेडिट नहीं ले रहा हूं।
जब मीडिया ने कीकू से राम रहीम की सजा पर कॉमेन्ट करने को कहा तो कीकू ने कहा कि चीजें कोर्ट में साबित हो चुकी हैं और अब हम सब जानते हैं, बाबा ने क्या किया है। उन्हें अपने किए गए कर्म पर सजा हुई है।
लेकिन जो हिंसा हुई वह दुखद है।गौरतलब है कि कई ऐसी कंट्रोवर्सी ने इस साल हंगामा मचाया है जिसकी आंच आने वाले कई सालों तक रहेगी। यहां देखिए उनकी एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications
