कोल्ड ड्रिंक की कंपनी में किया काम, खर्चे निकालने के लिए की छोटी-मोटी नौकरी, आज बना ये एक्टर 300 करोड़ का मालिक

The Great Indian Kapil Show Kapil Sharma

Kapil Sharma Struggle: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में काफी स्ट्रगल किया। कुछ तो ऐसे भी सितारे हैं जिन्होंने एक वक्त पर पैसों की काफी तंगी देखी। आज हम आपको एक ऐसे ही कॉमेडियन और एक्टर के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने कोल्ड ड्रिंक कंपनी तक में काम किया। अपने खर्चों को उठाने के लिए छोटी मोटी नौकरियां की। दरअसल हम बात कर रहे हैं, मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की।

कपिल शर्मा आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। वह टेलीविजन पर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी छा चुके हैं। उन्होंने कई सारी फिल्मों में लीड किरदार भी निभाया। लेकिन उनके लिए यहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं था। आज भले ही कपिल शर्मा के पास में शोहरत, नाम और पैसा सब कुछ है। लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब उनके पास लोकल ट्रेन में सफर करने के लिए तक टिकट के पैसे नहीं होते थे।

कपिल शर्मा एक समय पर छुपते-छुपाते सफर किया करते थे। बहुत कम लोगों को इस बारे में पता है कि कपिल शर्मा ने एक वक्त पर छोटी-मोटी नौकरियां करके अपना खर्चा निकला था। कपिल शर्मा ने नंदिता दास की फिल्म 'ज्विगाटो' में डिलीवरी बॉय की भूमिका निभाई थी। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि कपिल शर्मा खुद भी ऐसी ही नौकरी कर चुके हैं।

कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने स्ट्रगलिंग के दोनों को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि "मुझे काफी सारे लोगों ने पूछा कि आप इस किरदार से इतना ज्यादा कैसे कनेक्ट कर पाए हो। लेकिन मैंने अपने जीवन में बहुत सारे छोटे-मोटे काम किया, जिससे कि मेरा खर्चा निकल सके। मैंने कोल्ड ड्रिंक कंपनी में हेल्पर की जॉब की। आज भले ही तकनीक काफी आगे बढ़ चुकी है, लेकिन उस समय डिलीवरी का काम बहुत मुश्किल था।"

अगर हम कपिल शर्मा की नेटवर्थ की बात करते हैं तो आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। वह लग्जरी गाड़ियों के अलावा करोड़ के घर के भी मालिक है। यहां तक कि उनका रियलिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' भी काफी प्रसिद्ध है। जिससे कि वह काफी मोटी कमाई करते हैं। हालांकि अगर उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो वह 330 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X