सलमान भी रह गये पीछे..टीवी पर कपिल शर्मा हुए सबसे महंगे!
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हाल ही में सोनी से अपना कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू कराया है जिसके के लिए उन्हें करीबन 110 करोड़ की रकम ऑफर की गयी है।
अभी तक टीवी की दुनिया में सबसे महंगा स्टार बॉलीवुड स्टार्स को माना जाता था। लेकिन कपिल शर्मा ने सभी स्टार्स को पीछे छोड़ते हुए बन गये है टीवी की दुनिया के सबसे महंगे स्टार।
बता दें, हाल ही में कपिल ने सोनी के साथ नया कांट्रैक्ट साइन किया है और इसके लिए उन्हें 110 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं।कांट्रैक्ट के मुताबिक अब यह शो एक साल तक और यानी दिसंबर, 2017 तक चलेगा।

खबरों के मुताबिक, पहले कपिल को एक एपिसोड के लिए 60 से 80 लाख रुपए मिलते थे, हालांकि अब उन्हें चैनल की ओर से एक साल के लिए110 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं।
द कपिल शर्मा शो की बढ़ती लोकप्रियता को देख शो मेकर्स ने भी कपिल की फीस बढ़ाने का फैसला किया है। बता दें, कपिल का शो इसी साल अप्रैल में सोनी पर शुरू हुआ है। इससे पहले कपिल का शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल ' कलर्स पर प्रसारित होता था। लेकिन चैनल कलर्स से झगड़े के चलते कपिल ने कलर्स को गुडबाय कह दिया।
सिर्फ कॉमेडी नहीं..कंट्रोवर्सी में भी कुछ कम नहीं है कपिल शर्मा..लंबी है लिस्ट!
कपिल द्वारा चैनल कलर्स छोड़ने के बाद कलर्स की टीआरपी कम होती गयी। बता दें कुछ दिन पहले कलर्स ने कपिल के पुराने शोज़ को टेलीकास्ट करना शुरू किया था। आगे स्लाइड्स में देखिये कपिल के शो और कैरेक्टर्स की उनकी फीस के बारे में।


Click it and Unblock the Notifications