ठीक से 2017 शुरू भी नहीं हुआ कि..कपिल शर्मा ने कर दिया जबरदस्त धमाका
जल्द ही टीवी की दुनिया में कपिल शर्मा अपने दो नये शो लांच करने वाले हैं...जानने के लिए पढ़े...
कपिल शर्मा के फैन्स के लिए गुडन्यूज़ है...गुड न्यूज़ ये ही कि कपिल शर्मा जल्द ही टीवी पर अपने दो नये शो शुरू करने जा रहें है। जी हां इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, 'साल की पहली खबर। के 9 दो नए कॉमेडी शो प्रोड्यूस करने जा रहा है। उम्मीद है आपको पसंद आएगा। खुश रहिए।'
बता दें,हाल ही में कपिल ने सोनी चैनल के साथ 110 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है जिसके बाद वह टीवी की दुनिया के सबसे महंगे स्टार बन गये हैं।
विदेशों में भी कपिल-कपिल-कपिल.. इस देश को हंसाने के लिए तैयार हैं ये कॉमेडियंस!
गौरतलब है कि, जल्द ही कपिल शर्मा अपनी दूसरी फिल्म फिरंग में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए कपिल ने अपना वजन भी कम किया साथ ही अपने बॉडी मसल्स भी बनाये है। इसी के साथ जल्द ही कपिल शर्मा करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में भी शिरकत करते हुए नजर आयेंगे।
और ज़्यादा हंसने को हो जाएं तैयार..कपिल के शो में लौटा ये किरदार!
अगर बात 2016 कि की जाये तो बीता साल कपिल के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। ये कहना गलत नहीं होगा कि कपिल का बीता पूरा साल कंट्रोवर्सी के नाम रहा।


Click it and Unblock the Notifications
