..................... कॉमेडियन कपिल शर्मा बेटे के पिता बने | Comedian Kapil Sharma and wife Ginny Chatrath welcome a baby boy - Hindi Filmibeat

कपिल शर्मा के घर फिर आया नन्हा मेहमान, सुबह सुबह फैन्स को दी खुशखबरी

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने दो ही दिन पहले काम से ब्रेक लेने का एलान किया और माना जा रहा था कि उन्होंने ये ब्रेक अपने अगले बेबी के लिए लिया है। आज सुबह कपिल ने अनाउंस किया कि उनके घर बेटा हुआ। कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ को फैन्स बेटे के माता पिता बनने की बधाई दे रहे हैं।

कपिल ने ट्वीट कर लिखा - नमस्कार, आज सुबह हमारे घर बेटे ने जन्म लिया है। ईश्वर की कृपा से मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। आपके ढेर सारे प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से शुक्रिया। सभी को प्यार - गिन्नी और कपिल।

comedian-kapil-sharma-and-wife-ginny-chatrath-welcome-a-baby-boy

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ एक बेटी अनायरा के माता पिता हैं। अनायरा, हाल ही में 1 साल की हुई हैं। कपिल के इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अकसर ही अनायर की तस्वीरें दिख जाती हैं।

अनायरा के बाद फैन्स अब कपिल के बेटे के नामकरण का इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि, कुछ ने तो उनके राजकुमार का नाम रखना शुरू भी कर दिया है।

बेटी की पहली तस्वीर

बेटी की पहली तस्वीर

ये कपिल शर्मा और उनकी बेटी की पहली तस्वीर है जो कपिल ने फैन्स के साथ शेयर की थी। कपिल की बेटी का नाम अनायरा है। और हर पिता की तरह अनायरा भी अपने पापा की परी हैं।

हाल ही में मनाया जन्मदिन

हाल ही में मनाया जन्मदिन

हाल ही में कपिल और गिन्नी ने अनायरा का जन्मदिन मनाया है जिसकी क्यूट सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

ले लिया Paternity Break

ले लिया Paternity Break

कपिल शर्मा ने दो ही दिन पहले काम से छुट्टी अनाउंस की है। उन्होंने Paternity Break लिया है जिसके बाद उनके इस कदम की काफी सराहना की गई।

जल्दी करेंगे वापसी

जल्दी करेंगे वापसी

कपिल ने फैन्स से वादा किया है कि उन्होंने अपने बच्चों के लिए शो से थोड़े समय के लिए ब्रेक लिया है और जल्दी ही नए कलेवर में वापसी करेंगे। माना जा रहा है कि कपिल का शो अगस्त में वापसी कर सकता है।

कपिल और गिन्नी

कपिल और गिन्नी

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 2018 में शादी की थी। कपिल और गिन्नी काफी समय से एक दूसरे के दोस्त हैं। दोनों ने 12 दिसंबर 2018 में शादी की और 2019 में उनकी बेटी का जन्म हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X