सगाई की झूठी खबरों से झल्लाई भारती...इस तरह निकाली भड़ास

भारती सिंह ने अपनी सगाई की खबरों पर मीडिया को जमकर लताड़ लगाते हुए सभी खबरों को महज अफवाह करार दिया।

By Goldi

बीते दो दिन पहले मीडिया में कॉमेडियन भारती सिंह की सगाई की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। जिस पर अब खुद भारती ने सफाई देते हुए सभी खबरों को अफवाह करार दिया है।

comedian bharti singh slams engagement rumours.कॉमेडियन भारती सिंह ने सगाई की खबरों को अफवाहों करार दिया है।

भारती ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमे उन्होंने मीडिया पर झल्लाते हुए कहा कि, मुंबई अँधेरी में हर्ष के नये घर की हाउसवार्मिंग पार्टी थी,जिसके लिए हम सभी दोस्त वहां इक्कट्ठे हुए थे ।

उन्होंने आगे कहा कि,वहां हवन और पूजा थी और हम धार्मिक कार्यक्रम के बाद ड्रिंक (शराब) ऑफर नहीं कर सकते। इसलिए दोस्तों के लिए अलग से एक पार्टी रखी।

इतना ही नहीं भारती ने आगे कहा कि, कल को मैं दुल्हन के लिबास में किसी एपिसोड की शूटिंग करूंगी तो मीडिया वाले डिक्लेयर कर देंगे कि मैंने शादी कर ली।"

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि, हम शो के लिए दुबई गए तो लोगों ने कहा कि ये हमारा प्री-हनीमून है। इन सब बातों का क्या मतलब है?"

बॉयफ्रेंड संग कॉमेडियन भारती सिंह ने गुपचुप की सगाई...जल्द करेंगी शादी

इंटरव्यू के दौरान भारती ने कहा कि, जब यह बेवजह अफवाह उड़ती है तो दुःख होता है। बता दें, बीते दिनों खबरें थी कि,भारती और हर्ष की रोका सेरेमनी निजी समारोह में सम्पन्न हुई है। जिसमे भारती के करीबी दोस्त कृष्ण अभिषेक, कश्मीरा शाह और विपुल शाह शामिल हुए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X