शादी के बाद कॉमेडियन भारती सिंह का खुलासा,मां करवाना चाहती थी अर्बाशन
Recommended Video

कॅामेडियन क्वीन भारती सिंह ने अपने जिंदगी के एक बड़े सच से पर्दा उठाया है। जी हां, भारती ने राजीव खंडेलवाल के शो जज्बात में इस बात का खुलासा किया कि पैसे ना होने के कारण मेरी मां अबॅार्शन कराना चाहती थी।
लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। आज उन्हें मुझ पर गर्व है। हमारा आर्थिक हालत ठीक नहीं था।मां मुझे गर्भ में ही मार देना चाहती थीं। वह अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं कि एक दफा मेरी परफॉर्मेंस से पहले मां ICU में थी, मुझ मैं स्टेज पर जाकर परफॉर्मेंस देने की हिम्मत नहीं थी।

लेकिन मां ने मेरी हिम्मत बढ़ाई। गौरतल है कि इस पूरी बातचीत के दौरान भारती काफी इमोशनल हो गई थीं। इतना ही नहीं शो पर भारती अपने पति हर्ष के साथ रोमांस करती हुई भी दिखाई देंगी।
लोगों को हंसाने वाली भारती तब रोने लगीं जब राजीव ने उनके सामने बेहोश होने का नाटक किया। गौरतलब है कि भारती टीवी की एकमात्र लेडी कॅामेडियन हैं जो कि कई नामी कॅामेडियन को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आती हैं।
बहराहल,क्या आपको पता है कि कपिल,सुनील,भारती और कृ्ष्णा के अलावा कई ऐसे कॅामेडियन हैं जो कि कम समय में इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं। यहां देखिए उनकी एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications












