एक थप्पड़ की कीमत ऐसे चुकाई इस कॉमेडियन ने..इतना बुरा तो नहीं सोचा था!
कॉमेडी नाइट्स लाइव में कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर का कॉमेडियन भारती को थप्पड़ मारना महंगा पड़ गया। खबर है कि इस कारण सिद्धार्थ को कॉमेडी नाइट्स बचाओ के ताजा सीज़न से हाथ धोना पड़ गया है। सुनने में आया है कि 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' के ताजा सीजन के लिए सिद्धार्थ का नाम फाइनल हो गया था।

लेकिन अंतिम समय में सिद्धार्थ को इस शो से हाथ धोने पड़े। खबर के मुताबिक, भारती और सिद्धार्थ के बीच झगड़ा कुछ महीनों पहले शुरू हुआ था।
गुस्से में भड़कीं मौनी रॉय..बीच में छोड़ा प्रोग्राम!
कॉमेडी नाइट्स लाइव' के एक एपिसोड में एक्ट के दौरान सिद्धार्थ को भारती के मुंह पर एक तमाचा मारने की एक्टिंग करनी थी। लेकिन सिद्धार्थ ने भारती के मुंह में सच में एक जोरदार थप्पड़ मार दिया।
हालांकि भारती ने एक प्रोफेशनल की तरह एक्ट के दौरान तमाचे पर बिल्कुल भी रिएक्ट नहीं किया। लेकिन एक्ट खत्म होने के बाद भारती ने इसकी शिकायत प्रोडक्शन टीम को कर दी। इसके बाद सिद्धार्थ शो में ना के बराबर नजर आए।
आपको बता दें कि सिद्धार्थ के इस शो में सिलेक्शन की खबर को सुनने के बाद भारती भड़क गई और प्रोडक्शन टीम के पास गईं। वहां जाकर उन्होंने कहा कि अगर सिद्धार्थ इस शो का हिस्सा रहेंगे, तो वो इस शो में हिस्सा नहीं लेंगी।
अब प्रोडक्शन टीम को भारती और सिद्धार्थ दोनों में से एक को चुनना था तो ऐसे में भारती को चुना गया और सिद्धार्थ को अंतिम समय में शो से बाहर कर दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications

















