शादी के 3 साल बाद कॉमेडियन भारती सिंह प्रेग्नेंट, साल 2022 में घर में आएगी गुड न्यूज!

कॅामेडियन भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं। भारती सिंह कई बार इस बात की ख्वाहिश जाहिर कर चुकी हैं कि वह मां बनना चाहती हैं। यहां तक कि स्टेज पर कई बार शो होस्ट करते समय वह पति हर्ष लंबाचिया से भी इस बात को लेकर खिंचाई कर चुकी हैं। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि भारती सिंह नए साल में अपनी जिंदगी में नए सफर की तरफ बढ़ चुकी हैं।

एक वेबसाइट की खबर अनुसार भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं। इस वक्त वह काम से ब्रेक लेकर अपनी तबीयत पर फोकस कर रही हैं। भारती सिंह की प्रेग्नेंसी का शुरुआती समय है,इस वजह से वह अभी इसकी जानकारी मीडिया और फैंस के साथ शेयर नहीं कर रही हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं। यही वजह है कि भारती और हर्ष इस खबर को अभी सभी के सामने नहीं लाना चाहते हैं।

Bharti Singh

भारती और हर्ष इस वक्त पूरा फोकस खुद के बच्चे पर करना चाहते हैं। ताकि प्रेगनेंसी के शुरुआती समय में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। मीडिया रिपोर्ट में यह भी सामने आ रहा है कि भारती सिंह ने द कपिल शर्मा शो भी कुछ समय के लिए ब्रेक ले रखा है। भारती सिंह भी अधिक देर तक काम से दूर नहीं ले सकती हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा है कि खुद की प्रेग्नेंसी पर भारती सिंह ने कहा है कि न तो मैं इस पर मना करूंगी और ना ही कंफर्म करूंगी। इस पर जब भी सही समय आएगा मैं खुलकर इस बारे में बात करूंगी। भारती सिंह ने कहा है कि मैं इसे छिपा नहीं सकती हूं। यह कोई छुपाने वाली चीज नहीं है। भारती ने बोला है कि जब भी वह अपनी प्रेग्नेंसी को सामने लाना चाहेंगी वो इसे सार्वजनिक करेंगी। मुमकिन है कि फैंस को नए साल की शुरुआत में इसकी जानकारी मिल सकती है कि भारती और हर्ष नए साल में माता-पिता बनने वाले हैं। तब तक फैंस को इसके लिए इंतजार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X