कल तक दर्द से कराह रही थीं, आज काम पर लौटीं Bharti Singh, सर्जरी के लिए जल्द अस्पताल में होंगी भर्ती

Bharti Singh

Bharti Singh Resumes Work: अस्पताल में भर्ती होने के बाद घर वापस आने से भारती सिंह को राहत मिली है। गॉल ब्लैडर में दर्द के लिए कुछ टेस्ट कराने के बाद आखिरकार डॉक्टरों ने भारती को छुट्टी दे दी है और छुट्टी मिलते ही वो अपने काम पर वापस लौट आई हैं।

भारती का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में डांस दीवाने के सेट पर नजर आ रही हैं। भारती के साथ सुनील शेट्टी भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि उन्होंने माधुरी दीक्षित के मोहिनी लुक को रीक्रिएट किया हुआ है। इस वीडियो में भारती की एनर्जी देखकर लग ही नहीं रहा कि वो अभी हाल में अस्पताल में एडमिट थीं।

भारती ने हाल ही में एक व्लॉग पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने घर लौटने पर खुशी जाहिर की थी और अपने बेटे गोला को देखने के लिए उत्सुक थीं। भारती ने व्लॉग में अपनी सेहत को लेकर अपने फैंस की चिंताओं पर बात की। उन्होंने कहा- "मुझे बहुत खुशी है कि मैं आखिरकार घर वापस जा रही हूं। मैं आखिरकार अपने बेटे गोला को देखूंगी और अपने परिवार से मिलूंगी। हालांकि, सर्जरी अभी बाकी है। पथरी के कारण गॉल ब्लैडर की दीवारों में इंफेक्शन हो गया था। अब सुधार हुआ है और इसी वजह से मुझे छुट्टी मिल रही है।"

भारती ने कुछ दिन पहले अस्पताल से एक इमोशनल व्लॉग पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा था- "किसी भी मां को, जिसके छोटे बच्चे हों, उनसे दूर नहीं रहना चाहिए या अस्पताल में नहीं रहना चाहिए। हर्ष ने मुझे बताया कि वह खेल रहा है और अगर वह पूछता है कि मां कहां हैं, तो वो कहते हैं कि मैं शूटिंग पर जा रही हूं, बस कुछ ही दिनों की बात है!"

भारती ने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में डेब्यू किया। बाद में उन्होंने कॉमेडी सर्कस 3 का तड़का, कॉमेडी सर्कस का जादू, कॉमेडी नाइट्स बचाओ और द कपिल शर्मा शो जैसे स्टैंडअप कॉमेडी शो में अभिनय किया। उन्होंने कॉमेडियन और राइटर हर्ष लिम्बाचिया से शादी की है।

More from Filmibeat

Read more about: bharti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X