Bigg Boss 12 कॉमेडियन भारती सिंह की एंट्री, घर में होगा जबरदस्त धमाका !
बिग बॅास 12 का आगाज हुए दो वीक से अधिक का समय निकल गया है। हर वीक इस शो में किसी ना किसी तरह का ट्विस्ट आता रहता है इस बार भी बिग बॅास में वीकेंड का वार में सलमान बड़ा ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं।
ऐसी खबर है कि शो में और किसी की नहीं बल्कि कॅामेडियन भारती सिंह की एंट्री होने जा रही है। जी हां वह शो में बतौर सलमान खान या फिर बिग बॅास की पत्नी बनकर एंट्री लेंगी।
BIGG BOSS 12 ने नागिन 3 को दिया जबरदस्त झटका,फैंस के लिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
जहां पर उनके साथ बिग बॅास के बीते 9 सीजन के हिसाब से बच्चे होंगे। हर कोई सलमान खान के 9 सीजन के अलग लुक में नजर आएगा। इतना ही नहीं भारती घर के अंदर भी एंट्री लेंगी।

ऐसी खबर है कि उनकी एंट्री पहले ही होने वाली थी। लेकिन खराब तबीयत के कारण ऐसा हो नहीं पाया। इस बार वह घर वालों के साथ गेम खेलेंगी जो कि घर का माहौल पूरी तरह से बदल देगा।
नेहा के साथ पोल डांस और अनूप जलोटा के साथ रोमांस। इतना ही नहीं भारती के गेम में भी घरवाले आपस में भिड़ते हुए नजर आए। यानी कुलमिलाकर इस बार की वीकेंड धमाकेदार होना तय है।
वैसे आपको बता दें कि हाल फिलहाल कई ऐसे सेलिब्रिटी रहे हैं जिन्होंने बिग बॅास 12 में आने से साफ इंकार कर दिया है। यहां देखिए उनके नाम


Click it and Unblock the Notifications