..................... Comedian Bharti Singh Body Transformation know her weight loss secret।भारती सिंह बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन जानिए वजन घटाने पर उनका सफर - Hindi Filmibeat

कॉमेडियन भारती सिंह ने घटाया 15 किलो वजन, लेटेस्ट फोटो में गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

टीवी की लोकप्रिय स्टार और कॉमेडियन भारती सिंह इस बार अपने नए लुक के कारण चर्चा में हैं। द कपिल शर्मा शो में भारती सिंह ने कई बार अपने अधिक वजन का मजाक बनाया है। यहां तक कि करियर के शुरुआत में भी भारती सिंह को अधिक वजन के कारण कई बार तकलीफ झेलनी पड़ी है। लेकिन इस बार भारती सिंह ने अपने नए लुक से सभी को हैरान कर दिया है। हाल ही में भारती सिंह ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने कुछ महीने में अपना 15 किलो वजन घटाया है।

इसके लिए भारती सिंह ने किसी तरह के वर्कआउट और जिम का सहारा नहीं लिया। बल्कि एक सही तरह के डाइट को फॉलो करते हुए भारती सिंह ने खुद को फिट किया है। अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ भारती सिंह ने नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में भारती सिंह ने जो मेहनत अपनी बॉडी के साथ दिखाया है वो काफी हैरान करने वाला है।

Bharti Singh

भारती सिंह ने अपनी नई तस्वीर में रेड शिमरी आउटफिट पहन रखी है। साथ ही अपने बालों को खुला रखा है। पति हर्ष ने लिंबाचिया ने इसके साथ ट्विनिंग करते हुए सूट पहन रखा है। भारती सिंह ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि पहले से और मजबूत। भारती सिंह की इस तस्वीर को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।

हाल ही में भारती सिंह ने अपने वजन कम करने को लेकर कहा था कि मैं पंजाब से हूं तो ब्रेड पर ढेर सारा मक्खन डालकर खाना पसंद करती हूं। जैसे बेड पर चादर बिछाते हैं। भारती सिंह ने बताया कि वह सही तरीके से खाना खाती हैं। और शाम को 7 बजे के बाद वह खाना बंद कर देती हैं। भारती सिंह का पहले वजन 91 किलो था।

फिलहाल उनका वजन अब 76 किलो हो चुका है। भारती सिंह खुद अपने इस बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से बेहद खुश हैं। इंटरमिटिंग फास्ट का सहारा लेकर भारती सिंह ने अपना वजन इस तरह कम किया है। यहां देखिए भारती सिंह की यह तस्वीर जिस पर कई सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X