कैमरे में मस्ती करतीं भारती सिंह हुईं बुरी तरह से ट्रोल, लोगों ने ड्रग्स को लेकर ऐसे मारा ताना!
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जिस तरह से सितारों में ड्रग्स को लेकर भूचाल आया था वो भला किसको नहीं पता है। ये ऐसा मामला था जिसने कई सितारों को लपेटे में ले लिया था और उनमें से एक थीं कॉमेडियन भारती सिंह। जब उनका नाम सामने आया है तब से वो चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जो कि भारती सिंह के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आने वाला है। दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारती सिंह कुछ मस्ती करती दिख रहीं हैं।
इस वीडियो को देखकर आपको समझ में आएगा कि भारती सिंह अपनी लाइफ को फिर से नॉर्मल करने पर जोर दे रहे हैं। इसलिए वो मीडिया के कैमरों के सामने भी मस्ती करती दिख रही हैं।

हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद वही हुआ जिसकी उम्मीद सोशल मीडिया पर लोगों को रहती हैँ। जी हां.. भारती सिंह बुरी तरह से ट्रोल की जा रही हैं और लोग भद्दे कमेंट भी कर रहे हैं।
भारती सिंह को लोग ड्रग्स को लेकर ताना मार रहे हैं। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा है.. 'इसने फिर गांजा फूंका है।' इसके अलावा एक का कहना है कि.. आज भी नशा किया है क्या?
इस तरह के कई कमेंट इस वीडियो पर आ रहे हैं। इस वीडियो को ViralBhayani ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। फिलहाल आप भी देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications