ड्रग मामले में कॉमेडियन भारती सिंह को एनसीबी ने किया गिरफ्तार, घर से बरामद हुआ था गांजा

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को कॉमेडियन भारती सिंह को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी ने शनिवार सुबह भारती और उनके पति हर्ष के घर और दफ्तर पर ड्रग्स मामले में छापेमारी की थी, जिसके बाद दोनों को एनसीबी दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया था।एनसीबी अधिकारियों के अनुसार, दोनों पति-पत्नी ने स्वीकार किया है कि वे नशे का सेवन करते हैं।

मुंबई में ड्रग्स के मामले में एनसीबी का शिकंजा लगातार कसता नज़र आ रहा है। जांच एजेंसी ने बताया कि एनसीबी ने भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापेमारी की थी। इसमें 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। भारती और उनके पति हर्ष दोनों ने गांजा के सेवन की बात स्वीकार की है। भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और हर्ष से पूछताछ जारी है।

Bharti Singh

अधिकारी ने बताया था कि भारती सिंह का नाम एक ड्रग कारोबारी से पूछताछ के दौरान सामने आया था। एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर भारती सिंह के अंधेरी स्थित लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित आवास की तलाशी ली। उनके घर से थोड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया गया है।

भारती सिंह को एनडीपीएस एक्ट 1986 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स का ज़िक्र होने के बाद से एनसीबी ने कई ड्रग पैडलर्स को पकड़ा और धीरे-धीरे कई नाम सामने आये हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले एनसीबी ने अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर भी छापेमारी की थी। इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रोनिक गैजेट बरामद किए गए थे और अर्जुन के ड्राइवर को हिरासत में लिया गया था। इसके अलावा एनसीबी ने बॉलीवुड निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को भी उनके आवास से गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X