मीका दी वोटी- ग्रैंड फिनाले में कॉमेडियन भारती सिंह और मीका का परिवार आएगा एक साथ नज़र!
स्टार भारत के बहुप्रतीक्षित शो 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' ने अपनी शुरुआत से ही दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और यह शो अब अपने अंतिम चरण पर है जहाँ इसके स्टार-स्टडेड फिनाले में टेलीविजन इंडस्ट्री के कई प्रमुख नाम, दूल्हे मीका सिंह का परिवार और उनके दोस्त इस स्वयंवर में शामिल होंगे। अब तक आपने देखा कि आकांक्षा पुरी, प्रांतिका दास और नीत महल, मीका का दिल जीतकर उनकी वोटी बनने की राह पर आगे बढ़ चुकी हैं।
ऐसे में जब मीका, इन तीन राजकुमारियों में से एक का नाम अपनी वोटी के रूप में चुनेंगे तो यह फिनाले की शाम खुशी से भर जाएगी। ख़ास बात यह है कि टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे प्रसिद्ध कॉमेडियन में से एक भारती सिंह इस भव्य समारोह में शामिल होंगी, जो अपनी मौजूदगी से इस फिनाले में सभी का मेहमानों का खूब मनोरंजन करेंगी,

उनका उत्साह बढ़ाएंगी और फिनाले के इस गरम माहौल को मजेदार बनाएंगी। इतना ही नहीं भारती सिंह के साथ, इकबाल खान, रचना मिस्त्री, शोएब इब्राहिम, आयुषी खुराना, करण वी ग्रोवर, सायली सालुंखे, सुमेध मुदगलकर, मल्लिका सिंह, पंखुड़ी अवस्थी और ईशान धवन जैसे स्टार भारत के कलाकार 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' के फिनाले में शामिल हुए।
इस दौरान इन सितारों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इस फिनाले की आबोहवा में प्यार और रोमांस का रंग बिखेरा। इस दौरान गायक मीका सिंह के करीबी, उनका परिवार और दोस्त भी उन्हें आशीर्वाद देने के लिए फिनाले का हिस्सा बने।
Recommended Video
'स्वयंवर- मीका दी वोटी' ने शो में हमने कई संभावित दुल्हनें देखीं, जिन्होंने हमारे किंग मीका सिंह को प्रभावित करने और उनका दिल जीतने और उनकी एकमात्र रानी (वोटी) बनने के लिए कई अग्नि परीक्षाएं दी।
खुद को साबित करने और मीका सिंह को प्रभावित करने की कई हफ्तों के प्रयास के बाद, आकांक्षा पुरी, प्रांतिका दास और नीत महल जैसे प्रतियोगियों ने शीर्ष तीन में अपनी पहचान बनाई। यह फिनाले एपिसोड बहुत रोमांचक होगा कि मीका सिंह अपनी रानी के रूप में किसे चुनते हैं। देखिए स्टार स्टडेड 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' शो का ग्रैंड फिनाले, इस 25 जुलाई, रात 8 बजे केवल स्टार भारत पर।


Click it and Unblock the Notifications











