कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष को मिली जमानत, ड्रग्स केस में हुए थे गिरफ्तार
हाल ही में ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार की गईं थीं और उनके साथ इस मामले में उनके पति हर्ष लिम्बचिया का भी नाम आया था। ऐसा माना जा रहा था कि भारती सिंह और हर्ष को करीब 4 दिसंबर तक हिरासत में रखा जाएगा। लेकिन इस समय जो खबर आ रही है वो काफी तेजी से चर्चा में हैं। दरअसल भारती सिंह को ड्रग्स मामले में जामनत मिल गई है। सोमवार को कॉमेडियन की याचिका पर कोर्ट ने उनको जमानत पर रिहा कर दिया है और इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।
गौरतलब है कि भारती सिंह मुसीबतें उस वक्त बढ़ गईं थीं जब ड्रग्स मामले में उनका नाम सामने आया था और 21 नवंबर को घर में छापा मारा गया था।

एनसीबी ने इस छापेमारी के दौरान वहां से थोड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया था। इसके बाद भारती सिंह और उनके पित को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और यहां पर भारती ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकार की थी।
खबर है कि इस दौरान अधिकारियों ने भारती सिंह से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की थी और गिरफ्तार कर लिया था। एनसीबी नहीं नहीं रुकी थी और उन्होने उसी रात को भारती के पति हर्ष को भी गिरफ्त में लिया था।
सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई और भारती सिंह के साथ साथ उनके पति हर्ष की जमानत मंजूर कर ली गई। गौरतलब है कि भारती सिंह को कल्याण जेल और हर्ष को टलोजा जेल में रखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications