कॉमेडियन भारती सिंह ने दिखाया अपने बेटे गोला का चेहरा, मां की डुप्लीकेट कॉपी देख फैंस हैरान VIDEO
टीवी की लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बच्चे की पहली झलक दिखा दी है।भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने एक लंबे वक्त के बाद अपने बच्चे की प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। भारती सिंह के फैंस उनकी इस तस्वीर पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। भारती ने इससे पहले भी अपने नवजात बच्चे की तस्वीर शेयर की। लेकिन बच्चे का चेहरा पूरी तरह से छिपाकर रखा था।

भारती सिंह के बच्चे गोला की इन तस्वीरों पर आपको भी प्यार आ जाएगा। आपको बता दें कि भारती और हर्ष का यूट्यूब चैनल भी है। जहां पर वह एक नहीं बल्कि कई दफा अपने बच्चे का चेहरा छिपाकर कई सारे वीडियो अपलोड कर चुके हैं। भारती और हर्ष के यूट्यूब चैनल लाइफ ऑफ लिंबाचिया के जरिए ही भारती ने अपने बेटे का चेहरा दिखाया है।

भारती सिंह का बेटा
इस वीडियो को शुरू करते हुए ही भारती ने यह बताया कि वह अपने बेटे लक्ष्य को दुनिया के सामने लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भारती और हर्ष ने अपने बेबी को पूरी तैयारी के साथ सबके सामने लेकर आए।

सफेद टी-शर्ट के साथ लाल बिब पैंट
जहां पर क्यूट से लक्ष्य ने सफेद टी-शर्ट के साथ लाल बिब पैंट और एक बो टाई पहन रखी है। गोलमोल सा भारती के बेटे की इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस रिएक्ट करते हुए इसे परफेक्ट फैमिली का खिताब दे रहे हैं।

3 अप्रैल को बेटे का जन्म
बता दें कि भारती सिंह ने 3 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया। अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान भारती ने लगातार काम किया। 3 दिसंबर 2017 को भारती और हर्ष ने शादी की।

भारती और हर्ष महीने में लाखों की कमाई
भारती और हर्ष अपने करियर की शुरुआत से एक दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं। दोनों इतने लोकप्रिय हैं कि साथ में लगातार टीवी शो को होस्ट कर रहे हैं। भारती और हर्ष महीने में लाखों की कमाई करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











