MC Stan के विनर बनते ही बुरी तरह ट्रोल हुआ Colors, लोग बोले- 'आज से Bigg Boss देखना बंद'

bigg boss 16, bigg boss, mc stan

Recommended Video

BB16 Finale; Mc Stan के हाथ ट्रॉफी देख आगबबूला हुए Priyanka Shiv और BB के फैंस | FilmiBeat

बिग बॉस 16 अपने तगड़े बज के साथ समाप्त हो चुका है और इस बार सलमान खान के शो को एमसी स्टैन ने जीता है। इस शो के फाइनलिस्ट की बात करें तो इसमें गौतम, एमसी स्टैन, शिव ठाकरे, प्रियंका चहर चौधरी और शालीन भनोट थे। लेकिन सभी एक एक करके बाहर हुए और बाद में सलमान खान एमसी स्टैन का हाथ हवा में उठाते हुए उनको विनर घोषित कर दिया।

हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ और ही चल रहा है और लोग एमसी स्टैन को विनर देखकर काफी भड़के हुए है। जैसे ही कलर्स ने पोस्ट किया कि एमसी स्टैन बिग बॉस 16 के विनर हैं, लगातार कलर्स और बिग बॉस को ट्रोल किया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि बिग बॉस और कलर्स फेक और फिक्स है, एमसी स्टैन का जीतना पूरी तरह से गलत है। इसके अलावा कलर्स पर भेदभाव का भी आरोप लग रहा है।

एक यूजर ने लिखा, ''जिसको कभी गेम समझा मैं नहीं आया उसे आप विनर बना रहे हो, विनर के लिए सिर्फ शिव ठाकरे डिजर्विंग प्लेयर है। आज के बाद कभी बिग बॉस नहीं देखेंगे, मुझे इस शो से नफरत है।'

एक ने लिखा, ''बधाई हो कलर्स टीवी, आपने वाकई कलर्स फेस की कहानी ही बदल दी। सबसे योग्य कंटेस्टेंट #PriyankaChaharChowdhuri के साथ धोखा करके। किसी भी रियलिटी शो में अब तक की सबसे बुरी चीज हुई है। प्रियंका ट्रॉफी की हकदार हैं। अब से बिग बॉस देखना हमेशा के लिए बंद। अंतिम नमस्कार।''

इसके अलावा एक ने लिखा, ''इसको बनाया, शर्म करो थोड़ी, जिसको गेम समझ नहीं आया, वो विनर।'' जबकि एक ने लिखा, ''अब तक का सबसे खराब सीजन, एक पूरी तरह से लूजर, जिसने शो में कुछ भी नहीं किया, वो विनर है।'' इस तरह से लोग नाराज हैं और उनका कहना है कि, शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी में से कोई विनर होना चाहिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X