..................... Colors tv Balika Vadhu 7th September, जगिया को नहीं भुला पा रही आनंदी - Hindi Filmibeat

जगिया को नहीं भुला पा रही आनंदी

Balika Vadhu
कलर्स के सबसे हिट शो बालिका वधू में आंनदी के घर वाले इस बात से खुश हैं कि आनंदी शिव के साथ अपने नये जीवन की शुरुआत करने जा रही है लेकिन खुद आनंदी इस बात से बेखबर है कि क्या वो इस नये रिश्ते को दिल से अपना पाएगी। क्या वो जगिया को अपनी जिंदगी के साथ साथ अपने दिल से भी निकाल पाएगी?

दूसरी तरफ जगिया भी आनंदी की शादी की खबर सुनकर काफी परेशान है। आनंदी को तलाक देकर वो खुद ही आनंदी को अपनी जिंदगी से निकाल देना चाहता था लेकिन जब उसे पता चला की आनंदी अब हमेशा के लिए किसी और की हो जाएगी तो जगिया को कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा। वो आनंदी को खोना नहीं चाहता। जगिया ने इस परेशानी के चलते अपनी दूसरी पत्नी गौरी से भी झगड़ा कर लिया।

शिव आनंदी को अपना मान बैठा है और साथ ही उसका पूरा परिवार भी आनंदी को अपने परिवार का सदस्य मान बैठा है। आनंदी के सादे रुप और उसके व्यवहार से प्रभावित हो शिव आनंदी से बहुत प्यार करने लगा है। अब आनंदी ऐसे दोराहे पर खड़ा है जहां से उसकी जिंदगी बहुत बदलने वाली है। यहां आकर आनंदी को अपने फैसले पर सोचने की जरुरत पड़ रही है। हर एक बात पर उसे जगिया की याद आती है। तो क्या करेगी आनंदी जब उसे जगिया की इस हालत का पता चलेगा? क्या वो जगिया को भुलाकर शिव के साथ सात फेरे ले पाएगी? इन सवालों के जवाब के लिए आज रात 8 बजे देखें कलर्स पर बालिका वधू।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X