तपस्या और इच्छा की दोस्ती के 900 एपिसोड पूरे

कलर्स के टॉप रैंकिंग का सीरियल उतरन ने इस गुरुवार 21 जून को अपने 900 एपिसोड पूरे कर लिए। छोटे परदे पर एक नये विषय को लेकर उतरे इस सीरियल ने पहले ही हफ्ते से चैनल के दर्शकों को अपने किरदारों अम्मो, इच्छा, तप्सया और जोगी ठाकुर से जोड़ लिया और चैनल की टीआरपी काफी बढ़ गई।

सीरियल के 900 एपिसोड पूरे करने की खुशी में सीरियल की स्टार कास्ट और पूरी टीम ने मिलकर पार्टी की और पार्टी के दौरान इच्छा का किरदार निभा रही टीना दत्ता ने कहा "मुझे बहुत खुशी है कि यह शो इस ऊंचाई तक पहुंचा है। मै खुद को टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे खुशनसीब एक्टर समझती हूं जिसने अपने पहले सीरियल के 900 एपिसोड पूरे किये हैं।"

Colors top serial Uttran has successfully completed its 900 episodes

ज्ञात हो कि इस सीरियल के दो मुख्य किरदार वीर और तप्स्या ने सीरियल के सेट पर हुई अपनी मुलाकात असल जिंदगी में के मंडप तक पहुंचाया है। शादी के बाद से तपस्या भी सीरियल से अलग हो गई हैं। अब सिरियल में इच्छा की बेटी की एंट्री हुई है जिसका किरदार भी खुद इच्छा यानि टीना ही निभा रही हैं। इस समय सीरियल में कई नये किरदारों को दिखाया जा रहा है।

सीरियल के प्रोड्यूसर पिंटू गुहा के अनुसार इस शो ने इतने टाइम से इतना अच्छा इसलिए चल रहा है क्योंकि पूरी टीम एकसाथ मिलकर हर एक सीन को बेहतर तरीके से करने की कोशिश करती है। 900 एपिसोड पूरे करना बहुत ही मुश्किल काम है मैं उतरन की पूरी टीम को सीरियल को इस तरह सपोर्ट करने के लिए बहुत बधाई देता हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X