मधुबाला में ना इश्क रहा ना जूनून, हुआ ऑफ एयर

कलर्स के लोकप्रिय शो में से एक था 'मधुबाला एक इश्क एक जूनून'.. जिसकी टीआरपी पिछले काफी समय से गिर रही है इसलिेए कलर्स ने इस शो को ऑफ एयर करने का ऐलान कर दिया है। 16 अगस्त को इस शो का अंतिम एपीसोड प्रसारित होगा। इस शो के बाद टीवी पर 'उड़ान' नाम का धारावाहिक शुरू होने जा रहा है जिसकी प्रमोशन इन दिनों कलर्स पर बहुत ज्यादा हो रहा है।

मधुबाला में ना इश्क रहा ना जूनून, हुआ ऑफ एयर

'मधुबाला एक इश्क एक जूनून'..मई 2012 में कलर्स पर शुरू हुआ था, तब से यह शो कलर्स के लोकप्रिय शोज में से एक रहा है। शो के मुख्य किरदार दृष्टि धामी और विवियान डिसना लोगों को काफी पसंद हैं। इस शो की लोकप्रियता का फायदा अभिनेत्री दृष्टि धामी को पिछले साल झलक दिखला जा ..के समय मिला था जिसकी वजह से वो शो जीत भी गई थीं।

16 अगस्त को इस शो का अंतिम एपीसोड प्रसारित होगा

लेकिन पिछले काफी समय से शो के दर्शकों को यह शो बुरा लगने लगा है क्योंकि शो की कहानी में लोग अब भटकाव महसूस कर रहे हैं जिसकी वजह से शो की टीआरपी गिर रही है ,यही कारण है कि कलर्स ने शो को ऑफ एयर करने का फैसला ले लिया है।

Pics: 'मधुबाला एक इश्क एक जूनून'..

मालूम हो कि 'मधुबाला एक इश्क एक जूनून'.. में एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसका जन्म फिल्म के सेट पर होता है इसलिए उसका नाम मधुबाला पड़ा था।

पहले शो की कहानी कन्या भ्रूण हत्या और एक अभिनेता के जूनन पर आधारित थी लेकिन बाद में कहानी में कई मोड़ आ गये। टीआरपी में लगातार गिरावट होने के कारण शो में बीस साल का लीप भी आया लेकिन यह शो वापस दर्शकों को अपने साथ जोड़ने में नाकाम रहा इसी कारण अब यह शो ऑफ एयर होने जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X