बिग बॉस 12: सलमान खान का धमाका, कलर्स ने बिग बॉस के घर पोस्ट किया शानदार वीडियो
बिग बॉस के दर्शकों को लिए कलर्स ने एक और धमाकेदार वीडियो पोस्ट किया है और इतना तो तय है कि इसको देखने के बाद आप बिग बॉस सीजन 12 के लिए काफी बेचैन होने वाले है। बता दें कि इसमें सुपरस्टार सलमान खान की धांसू एंट्री दिखाई गई है जो कि आपको उछलने पर मजबूर कर देगी। ट्विटर पर कलर्स ने इस वीडियो अपलोड करते हुए लिखा है कि स्वागत नहीं करोगे सलमान खान का? इसके अलावा लिखा है कि कल रात को 9 बजे आपको पागलपन और मस्ती का डबल डोज देखने को मिलने वाला है।
हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान बिग बॉस के सदस्यों की जमकर क्लास लगाते हुए नजर आने वाले है। बता दें कि इस बार का बिग बॉस थोड़ा जल्दी आ गया है और इसका धमाका डबल होने वाला है।

आप इस वीडियो में देखेंगे की सलमान खान अपने फिल्मों के गानों पर एंट्री करते है और डांस करते हुए नजर आते है। उनके साथ कई लड़कियां भी नजर आ रही है..हम कह सकते है कि बिग बॉस के फैंस इस वीडियो को देखने के बाद इंतजार नहीं कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











