देखिये कलर्स पर सलमान, माधुरी और रवीना ने कैसे बिखेरे रंग
टीवी के नंबर वन एंटरटेनमेंट चैनल कलर्स के गोल्डन पैटल अवॉर्ड्स 2012 में छोटे परदे से लेकर बड़े परदे तक के जाने माने कलाकारों ने भाग लिया। यह अवॉर्ड फंक्शन 3 दिसंबर को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में संपन्न हुआ। इस ग्लैमरस अवॉर्ड फंक्शन को सलमान खान, मलाइका अरोड़ा खान, ईशा, रवीना टंडन और अनिल कपूर ने अपनी उपस्थिती से और भी खूबसूरत बना दिया।
इन मशहूर बॉलीवुड स्टार्स के अलावा टीवी के भी बड़े और जाने माने सितारे जैसे किरण खेर, रवी किशन, रागिनी खन्ना, इल्ला अरुण, समीर सोनी और नीलम और फराह खान भी कलर्स चैनल के गोल्डेन पैटल अवॉर्ड्स 2012 के रेट कार्पेट पर नज़र आए।
इस अवॉर्ड फंक्शन में सभी सेलिब्रिटी काफी खूबसूरत नज़र आए लेकिन सलमान खान ने सबकी नज़रें चुरा लीं। सलमान पूरे शो के दौरान काफी हैंडसम नज़र आए हर एक लड़की निगाहें तो सलमान खान पर ही टिकी रह गयीं। कलर्स टीवी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया "जैसे ही टाइगर पार्टी में आया लोगों की नज़रें उसी पर टिकी रह गयीं।" सलमान के अलावा धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित और मलाइका अरोड़ा खा्न ने पार्टी में आग ही लगा दी।
ईशा शेरवानी अपने बैकलेस गाउन में बेहतरीन दिखीं तो रवीना टंडन और अनिल कपूर भी अवॉर्ड्स फंक्शन की शोभा बढ़ाने पहुंचे।कलर्स गोल्डन पेटल अवॉर्ड्स 2012 एक मेगा इवेंट था। देखिये इस इवेंट की कुछ तस्वीरें वनइंडिया गैलरी में।


Click it and Unblock the Notifications