बिग बॉस: नकली शादी पर कलर्स को नोटिस
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के स्थानीय निवासी शम्सउल हसन ने शुक्रवार को यह याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता के वकील यावर खान ने बताया "न्यायाधीश सुरेश श्रीवास्तव की अदालत ने कलर्स टीवी के सीईओ को एक नोटिस जारी किया है। उन्हें 19 नवंबर को अदालत में मौजूद रहने के लिए कहा गया है।"
हसन के मुताबिक 'चैनल अश्लीलता तो परोस ही रहा है, इसके साथ उसने पहले से विवाहित प्रतिभागियों सारा खान और अली मर्चेट का दोबारा विवाह कर दर्शकों के साथ धोखा किया है।' उल्लेखनीय है कि शो में सारा- अली का ना केवल दूसरा निकाह कराया गया बल्कि अब चैनल सारा-अली की सुहागरात भी स्क्रीन पर परोसने वाला है।
सारा-अली के शादी के पिक्चर्स देखें
सारा-अली के विवाह के समय ही सारा के माता-पिता ने अपनी बेटी की दूसरी शादी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई थी। इस मामले में जब शनिवार को सारा की मां सीमा खान से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा, "मामला खत्म हो गया, हमारे पास कहने के लिए कुछ नहीं है।"


Click it and Unblock the Notifications
