इस हफ्ते की टीआरपी टॉपर है बालिका वधु

हाल ही में इस शो की टीआरपी आनंदी अब अपने पति जगिया के साथ छोड़ चुकी है और अपने हालात से लड़ना सिख रही है। पूरे घर की चहेती बन चुकी है और अब समाज सुधार की दिशा में कदम बढ़ाना चाहती है जिसमें उसके ससुराल वाले उसका साथ देते हैं।
इसके बाद दूसरे पायदान पर स्टार प्लस का शो साथिया है इसमें आप सबकी चहेती गोपी पढ़ना चाहती है लेकिन हर बार उसकी देवरानी और बहन राशी उसके हर कदम पर पानी फेर देती है। लेकिन इस बार गोपी के इस कदम पर उसे अहम का साथ मिला है देखें गोपी के पढ़ने और आगे बढ़ने की ख्वाहीश पूरी हो पाती है या नहीं।
तीसरे पायदान पर है स्टार प्लस का ही दूसरा कार्यक्रम ये रिश्ता क्या कहलाता है। यह कहानी अब भी धीरे धीरे बढ़ रही है साथ ही अंशुल, अक्षरा और नैतिक के आस-पास ही घुम रही है रूठना मनाना ही इस शो की असली टीआरपी है।
चौथे नंबर है मानव और अर्चना की पवित्र प्रेम कहानी और पवित्र रिश्ता लेकिन अब मानव और अर्चना की इस प्रेम कहानी में बस भूचाल आने ही वाला है। देखते हैं कैसे इस पवित्र रिश्ते की पवित्रता आगे भी बनी रहती है।
आखरी पायदान पर है प्रतिज्ञा जो टीआरपी के खेल में इस हफ्ते भी पीछे ही है। लेकिन अभी प्रतिज्ञा के ससुर यानी सज्जन सिंह ने सारा घर सर पे उठा लिया है। अब वो दूसरी शादी भी करना चाहते हैं अब यह कहानी थोड़ी सी दिलचस्प हो जाएगी क्योंकि अब प्रतिज्ञा की लड़ाई सिधे ससुर के साथ ही है देखते है ससुर और बहू के इस युद्ध में जीत किसकी होती है।


Click it and Unblock the Notifications