KBC 17: पाकिस्तान की तो बखिया उधेड़ दी लेकिन KBC के इन सवालों पर अटकी सोफिया कुरैशी, आप जानते हैं सही जवाब?

Colonel Sophia Qureshi KBC 17

Colonel Sophia Qureshi KBC 17: केबीसी 17 क्विज़, ट्रेंडिंग जीके: 15 अगस्त के खास एपिसोड ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस स्वतंत्रता दिवस स्पेशल में भारतीय सेना की तीन वीरांगनाएँ कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कमांडर प्रेरणा देवस्थली हॉट सीट पर शानदार प्रदर्शन करती नज़र आईं।

केबीसी 17 क्विज़, ट्रेंडिंग जीके कौन बनेगा करोड़पति 17 के मंच पर ऑपरेशन सिंदूर की तीन जांबाज महिला अफसरों ने अपनी बहादुरी की कहानियां साझा कीं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की गाथा सुनाई और अपनी बुद्धिमत्ता के बल पर ₹25 लाख की राशि जीत ली। ये अफसर ₹50 लाख के सवाल तक पहुँचीं, लेकिन समय समाप्त होने के कारण खेल को वहीं छोड़ना पड़ा। बिग बी अमिताभ बच्चन ने उनसे ऐसे-ऐसे सवाल पूछे जो किसी का भी दिमाग घुमा दें। हॉट सीट पर बैठते ही इन तीनों ने शानदार प्रदर्शन किया। सवालों की बौछार जैसे-जैसे बढ़ी, वैसे-वैसे कठिनाई भी बढ़ती गई। तो आइए जानते हैं, कौन-कौन से सवाल पूछे गए और उनके सही जवाब क्या थे क्या आप भी उनका जवाब दे पाएंगे?

₹50,000 का सवाल

सवाल था इस तस्वीर में दिख रहे केंद्रीय मंत्रियों की श्रृंखला में अगला कौन है?
ऑप्शन थे: A) अमित शाह, B) डॉ. एस. जयशंकर, C) राजनाथ सिंह, D) नितिन गडकरी।

सही जवाब था - B) डॉ. एस. जयशंकर।

बिग बी ने एक फोटो दिखाई, जिसमें पूर्व विदेश मंत्रियों को दर्शाया गया था और पूछा गया कि अगला कौन है। इन जांबाज अफसरों ने बिना देर किए बिल्कुल सही जवाब दे दियाI

₹1 लाख का सवाल

प्रश्न था जेम्स क्लियर द्वारा लिखी गई किस बेस्टसेलिंग किताब का उपशीर्षक 'टाइनी चेंजेस, रिमार्केबल रिजल्ट्स' है?
विकल्प थे A) फ्रीकॉनॉमिक्स, B) थिंकिंग फास्ट एंड स्लो, C) एटॉमिक हैबिट्स, D) नज।

सही जवाब था - C) एटॉमिक हैबिट्स।

यह सवाल वाकई दिमाग की परीक्षा लेने वाला था, लेकिन अफसरों ने अपनी समझदारी से इसे आसानी से हल कर लिया। इस किताब पर लंबी चर्चा भी हुई, जहां सोफिया कुरैशी ने बताया कि उन्होंने यह पुस्तक पढ़ी है।

₹2 लाख का सवाल

प्रश्न था इनमें से कौन-सी नदी राक्षस ताल स्थान के पास से बहती है?
विकल्प A) सिंधु, B) रावी, C) यमुना, D) सतलुज।

सही उत्तर D) सतलुज।

₹5 लाख का सवाल

प्रश्न था इनमें से किस मिसाइल की मारक क्षमता 5000 किलोमीटर से अधिक है?
विकल्प A) नाग, B) आकाश, C) अग्नि पंचम, D) पृथ्वी द्वितीय।

सही उत्तर C) अग्नि पंचम।

₹7.5 लाख का सवाल

प्रश्न था इनमें से कौन-सा शब्द उस विमान को दर्शाता है, जिसमें केवल एक या दो सीटें होती हैं?
विकल्प A) मल्टीहल, B) माइक्रोलाइट, C) लेज़र डी ओतून।

सही उत्तर B) माइक्रोलाइट।
यह सवाल विमानन से जुड़ा हुआ था और अफसरों की सटीकता देखकर सभी दंग रह गए।

₹12.5 लाख का सवाल

प्रश्न था इनमें से किस खेल में अब तक केवल महिला खिलाड़ियों ने भारत के लिए ओलंपिक में पदक जीते हैं?
विकल्प A) भारोत्तोलन, B) मुक्केबाज़ी, C) निशानेबाज़ी, D) कुश्ती।

सही उत्तर A) भारोत्तोलन।

₹25 लाख का सवाल

प्रश्न था इंग्लैंड के लेस्टर में स्थित 'आर्च ऑफ रिमेंबरेंस' को उसी व्यक्ति ने डिज़ाइन किया था, जिन्होंने इनमें से किस भारतीय स्मारक की रूपरेखा तैयार की थी?
विकल्प A) विक्टोरिया मेमोरियल, B) गेटवे ऑफ इंडिया, C) फोर्ट सेंट जॉर्ज, D) इंडिया गेट।

सही उत्तर D) इंडिया गेट।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X