Watch: कर्नल सोफिया कुरैशी ने बिग बी के सामने खोले सिंदूर के सीक्रेट्स, बोलीं- इसलिए प्लान किया गया ऑपरेशन

Colonel Sofia Qureshi KBC 17: केबीसी की हुई जोरदार शुरुआत कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन नए सीजन के साथ फिर से दर्शकों के बीच लौट आए हैं।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शो का एक खास एपिसोड प्रसारित किया जाएगा, जिसमें कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कमांडर प्रेरणा देवस्थली क्विज शो में नजर आएंगी। तीनों मेहमानों ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की। कर्नल सोफिया ने बताया कि भारत को यह अभियान क्यों चलाना पड़ा। उनका कहना था कि पाकिस्तान को जवाब देना अनिवार्य हो गया था।
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान बार-बार ऐसी हरकतें कर रहा था, इसलिए उसे जवाब देना आवश्यक हो गया था, सर। इसी कारण ऑपरेशन सिंदूर की रूपरेखा तैयार की गई। यह नया भारत है, जो नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।"
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया, "रात 1 बजकर 5 मिनट से लेकर 1 बजकर 30 मिनट तक, यानी महज 25 मिनट में हमने मिशन पूरा कर लिया था।" कमांडर प्रेरणा देवस्थली ने कहा कि हमारी सेना ने आतंकियों के ठिकाने को पूरी तरह नष्ट कर दिया था, और इस दौरान किसी भी नागरिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
अमिताभ बच्चन ने गम्भीरता से उनकी बातें सुनीं और केबीसी के मंच पर 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। पूरा सेट देशभक्ति के माहौल में रंगा नजर आया। 6 मई 2025 की देर रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया, जिसमें भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का पाकिस्तान को सख्त जवाब दिया।


Click it and Unblock the Notifications