सीआईडी के सामने नयी चुनौती- अवंतिका या शीना आखिर किसका हुआ मर्डर
अमय देखता है कि कुछ बदमाश लोग अवंतिका का पीछा कर रहे हैं तो वो जल्द से जाकर अपने दोस्त कुणाल को बताता है। लेकिन कुणाल उसे कहता है कि अवंतिका उसकी पत्नी पार्लर में है। जब अमय अवंतिका को पार्लर में देखता है तो वो हैरान रह जाता है। अगर अंतिका यहां पर है तो आखिर जिसे अमय ने देखा वो कौन थी। उसी समय दूसरी तरफ सीआईडी को एक फार्महाउस में कुछ डेड बॉडीज मिलती हैं जिनमें से एक लाश बूढी औरत की होती है, दूसरी एक जवान आदमी और एक औरत की। उन्हें पता चलता है किसी ने इस कपल को आदमी और उस लेडी को रात में फार्म हाउस में आते हुए देखा था।
सीआईडी उस बूढी औरत की तस्वीर बनवाती है और जांच के दौरान पता चलता है कि ये बूढी औरत जो कि मरी हुई पाई गयी उसका नाम रमोला है जो कि एक अमीर घर में काम करती थी। बाकी को आदमी और औरत डॉक्टर और नर्स हैं। जब पुलिस रमोला की इनवेस्टिगेशन करने जाते हैं तो उन्हें ये जानकर हैरानी होती है कि अवंतिका की शकल उस बूढी औरत से बखूबी मिलती है। पुलिस वालों को अवंतिका पर शक होता है।
अब सीआईडी के सामने कई सारे सवाल है कि आकिर उस बूढी औरत की शक्ल अवंतिका से कैसे मिलती थी और आखिर उस आदमी और औरत को क्यों मारा गया है। इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए आपको देखना होगा सीआईडी। लेकिन एपिसोड के कुछ सवालों के जवाब आपको हम भी दे सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











