..................... CID's iconic team of Dayanand Shetty, Aditya Srivastava, and Ansha Sayed come new show - Hindi Filmibeat

CID फैंस के लिए बड़ी खबर, फिर होगी दया-अभिजीत की वापसी, पहली तस्वीरें वायरल

By Prachi Dixit

सीआईडी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक बार फिर से सीआईडी की टीम लौट कर आ रही है। वो भी एक नए अंदाज में। जिसकी पहली तस्वीर सामने आयी है। सीआईडी के बंद होने के बाद फैंस काफी निराश हो गए थे। लेकिन अब सीआईडी के दया और अभिजीत की जोड़ी फिर लौट आयी है।

वो भी पुलिस के किरदार में। आप अगर इन सभी के नए शो की पहली तस्वीर देखेंगे तो मामला यहां पर कॅामेडी वाला भी लग रहा है। हालांकि ये नया शो कॅामेडी होगा या नहीं ये पता नहीं। लेकिन जासूसी से भरा जरूर होने वाला है। आखिर फैंस दया और अभिजीत को जासूसी करते हुए जो देखना चाहते हैं।

CID

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये नया शो पुलिस पर बेस्ड होने वाला है। हर किरदार के निजी जीवन की भी कहानी शो में देखने को मिल सकती है। शो में सीआईडी के कई चेहरे यानी कि दया का रोल निभाने वाले दयानंद शेट्टी और आदित्य श्वीवास्तव (अभिजीत), और अंशा सैयद (इंस्पेक्टर पूर्वी) भी शो में दिखाई देंगे।

बता दें कि सीआईडी की शुरुआत सोनी टीवी पर 1998 में हुई। 21 सालों तक ये शो दर्शकों के बीच रहा। पिछले साल अक्टूबर में इसे बंद किया गया। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि टीवी के ऐसे कई टॅाप शो हैं जो कि इस समय यू ट्यूब पर लाखों बार देखा जा रहा है।चलिए फिर बिना समय गंवाए उन शो की लिस्ट देखते हैं जो कि लाखों हिट्स बटोर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X