Vaishnavi Dhanraj: टीवी एक्ट्रेस के साथ परिवालों ने की मारपीट, गंभीर स्थिति में पहुंची पुलिस स्टेशन

Vaishnavi Dhanraj

Vaishnavi Dhanraj: टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस वैष्णवी धनराज ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने फैंस और मीडिया कर्मियों से मदद की गुहार लगाई है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उनके परिवार वालों ने उनके साथ मारपीट की है।

वैष्णवी धनराज के साथ हुई मारपीट-

सीआईडी, तेरे इश्क में घायल और बेपनाह जैसे हिट टीवी शो करने वाली एक्ट्रेस वैष्णवी धनराज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके फैंस खुद से जुड़ी जानकारी साझा की है। ये वीडियो अभी का सबसे ज्यादा चर्चित वीडियो है।

वैष्णवी धनराज ने वीडियो में कहा, नमस्ते, मैं वैष्णवी धनराज हूं। मुझे सच में इस वक्त मदद की जरूरत है। मैं अभी काशीमीरा (मीरा रोड) पुलिस स्टेशन में हूं और मेरे साथ मेरे परिवार वालों ने मारपीट की है। मुझे बहुत बुरी तरह मारा गया है। प्लीज मुझे आप सभी की मदद की जरूरत है। मीडिया, न्यूज चैनल और इंडस्ट्री के सभी लोगों प्लीज आए और मेरी मदद करें।

वैष्णवी धनराज ने बताया कि उन्होंने ये वीडियो पुलिस स्टेशन से शूट किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में एक्ट्रेस के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। इसको देखकर फैंस काफी दुखी है और कई सारे लोग एक्ट्रेस की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

घरेलु हिंसा का शिकार वैष्णवी धनराज-

वैष्णवी धनराज इससे पहले भी फिजिकल वायलेंस का शिकार हो चुकी हैं। एक्ट्रेस को अपनी शादी में डोमेस्टिक वायलेंस झेलना पड़ा था। वैष्णवी धनराज ने साल 2016 में एक्टर नितिन शेरावत के साथ शादी की थी। स्पॉटबॉय के साथ इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वो घरेलु हिंसा का शिकार हुई थीं और इसलिए उन्होंने तलाक ले लिया था।

Read more about: vaishnavi dhanraj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X