शिल्पा शेट्टी- जन्नत जुबैर का 'चुरा के दिल मेरा' पर कमरतोड़ डांस, Video से नजर हटाना मुश्किल
हंगामा 2 के ट्रेलर रिलीज के साथ शिल्पा शेट्टी के सांग चुरा के दिल मेरा 2.0 ने आने के साथ ही अपनी एक खास जगह बना ली है। शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार के इस पुराने सांग के नए लुक में शिल्पा शेट्टी और मीजान जाफरी की जोड़ी ने डांस नें कमाल कर दिया है। शिल्पा शेट्टी इन दिनों इसी गाने के साथ हंगामा 2 का प्रमोशन भी कर रही हैं। इस गाने को लेकर इंस्टाग्राम वीडियो बनाने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।
हाल ही में खुद शिल्पा शेट्टी एक्ट्रेस और इंस्टाग्राम पर अपने लाखों फैंस के बीच छाने वालीं जन्नत जुबैर रहमानी के साथ चुरा के दिल मेरा सांग पर डांस करती हुई दिखाई दीं। दोनों को इस वीडियो में साथ देखना फैंस के लिए मस्ट वॅाच बन गया है। इस वीडियो में जन्नत जुबैर और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी कमाल का डांस करते हुए दिख रही है। आप ये भी समझ सकते हैं कि खूबसूरती और स्टाइल के मामले में जन्नत जुबैर शिल्पा शेट्टी को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

हालांकि डांस में अभी भी शिल्पा शेट्टी जैसा चेहरे पर भाव कोई नहीं दे सकता है। वैसे जन्नत जुबैर ने यहां पर एक सफल कोशिश की है। जन्नत जुबैर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इसे अभी तक 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। जन्नत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि मुझे क्या पता कहां मैं चली। इसी के साथ आप समझ गए होंगे कि जन्नत और शिल्पा के इस डांस को फैंस कितना अधिक पसंद कर रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी ने भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिा है लव यू जन्नत। गौरतलब है कि काफी समय बाद शिल्पा शेट्टी हंगामा 2 के साथ फिल्म में वापसी कर रही हैं। इस कॅामेडी फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ परेश रावल, मीजान जाफरी,आशुतोष राणा और राजपाल यादव जैसे कई दिग्गज कलाकार हंगामा 2 में नजर आयेगे। हॅाटस्टार पर हंगामा 2 जुलाई 23 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications