Bigg Boss 13 के पहले कंटेस्टेंट होंंगे चंकी पांडे, 7 नाम भी शो के लिए हुए फाइनल !
1 अक्टूबर से बिग बॅास 13 अपने नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी कर रहा है। लगातार इस शो से जुड़े कई नए कटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ रही है। इस बार का फोकस पूरी तरह सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट पर होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीआरपी के लिए आम आदमी कांसेप्ट को इस शो से फिलहाल दूर रखा गया है। ऐसे में मेकर्स टीवी और फिल्म से जुड़े कई नामी चेहरों को शो का हिस्सा बनाने की योजना में हैं। इसी के चलते बिग बॅास 13 के पहले कंटेस्टेंट बन चुके हैं चंकी पांडे। चंकी पांडे को इससे पहले भी शो के लिए अप्रोच किया गया है।

लेकिन उन्होंने साफ तौर पर इंकार कर दिया। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार चंकी पांडे ने इस शो के लिए हामी भर दी है। इसी के चलते चंकी पांडे बिग बॅास 13 का पहला नाम बन गए हैं जो कि शो के लिए तय हो गए हैं। चंकी पांडे ने पहलजान निहलानी की फिल्म आग से डेब्यू किया।
इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में भी की। हाउसफुल में अपने आखिरी पास्ता वाले किरदार को लेकर वह काफी लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं।
ऐसे में बिग बॅास में चंकी पांडे की एंट्री शो में कॅामेडी का तड़का जरूर लगाने में कामयाब होगी। आपको बता दें कि चंकी फिल्मों में कम अब अपने बिजनेस पर ज्यादा ध्यान देते हैं। मुंबई में उनका द एल्बो रूप नाम का रेस्त्रां भी हैं।
बहरहाल, आपको बताते चलते हैं कि बिग बॅास 13 के लिए ये 7 नाम भी तय बताए जा रहे हैं। यहां देखिए


Click it and Unblock the Notifications
