मैं लड़का ढूंढ रहा हूं.. अनन्या पांडे का नाम सुनते ही शरमा गए मिस्टर फैसू, चंकी पांडे ने क्यों कही ये बात?

Chunkey Panday Searching Boy for Ananya?: चंकी पांडे को हमेशा कुछ ऐसा कहते सुना जाता है जो कि काफी हैरान करने वाला होता है। उनकी बेटी अनन्या पांडे इस वक्त इंडस्ट्री की एक जानी मानी स्टार है और लगातार काम कर रही है।
लेकिन चंकी पांडे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मिस्टर फैसू से बात करते दिख रहे हैं और इस दौरान उनके साथ फराह खान भी नजर आ रही हैं। वीडियो लॉफ्टर शेफ शो का है। चंक पांडे ने फैसू के हाथ का बना खाना चखा और कहा कि, आज कल मैं लड़का ढूंढ रहा हूं।
इसके बाद फराह और फैजू मुस्कुराने लगे। लेकिन फिर चंकी पांडे ने बेटी का नाम लेकर फैसू के सामने एक ऐसा ऑफर रखा जो कि हैरान करने वाला है। मिस्टर फैजू के फैंस को भी यकीन नहीं होगा कि चंकी पांडे ऐसा कुछ कह डालेंगे।
चंकी पांडे ने क्यों कही ये बात?
शो के दौरान चंकी पांडे और फराह खान खाना टेस्ट कर रहे थे। चंकी पांडे ने फैजू का खाना चखा और कहा, ''आज कल तुम क्या कर रहे हो? अरे भाई आजकल मैं लड़का ढूंढ रहा हूं, अनन्या के लिए नहीं..मेरे रेस्टोरेंट के लिए।'' इसके बाद मिस्टर फैजू हंसने लगते हैं।
चंकी पांडे कहते हैं, ''मैं सोच रहा हूं कि मैं फैजू के साथ रेस्टोरेंट खोलूंगा ना तो लड़कियों की लाइ लग जाएगी।'' अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि चंकी पांडे और फराह खान तो इस दौरान काफी मजाक के मूड में नजर आ रहे थे।
फैजू का हुआ ब्रेकअप
हाल ही में खबर आई थी कि फैजू का ब्रेकअप हो गया है। पता चला था कि वो लंबे समय से जन्नत जुबैर को डेट कर रहे थे। ये तब की बात है जब ये सभी सिर्फ टिकटॉकर हुआ करते थे। अब फैजू के फैंस भी हैरान हैं कि वो अब तक उनको डेट कर रहे थे। फिलहाल फैजू लगातार काम कर रहे हैं और कई तरह के प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











