करणवीर मेहरा ने शिल्पा को किया किस तो आग बबूला हुईं Chum Darang! कैमरे के सामने दिया ऐसा रिएक्शन

Chum Darang got angry on karan veer Mehra: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले तो हो चुका है, लेकिन अभी भी शो के कंटेस्टेंट लाइमलाइट में बने हुए हैं। बता दें कि शो कभी शो के कंटेस्टेंट में तरकाक देखी जा सकती है तो कभी प्यार।
करणवीर मेहरा ने रखी पार्टी
बता दें पिछली बार विवियन ने पार्टी रखी थी, जिसमें उन्होंने अपने दोस्तों को बुलाया था, लेकिन उन्होंने बिग बॉस विनर करणवीर मेहरा और चुम दरंग को नहीं इनवाइट किया था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर तमाम अफवाहें उड़ने लगी थीं। वहीं हाल ही में करणवीर मेहरा ने बिग बॉस की जीत की खुशी में पार्टी ऑर्गनाइज की। जिसमें उन्होंने अपने कई दोस्तों को न्योता दिया था। खासतौर पर शिल्पा शिरोडकर, दिग्विजय राठी, चुम दरंग को स्पॉट किया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा करण और चुम का वीडियो
वहीं हाल ही में करणवीर मेहरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करणवीर मेहरा अपने दोस्तों को बाय कहने के लिए बाहर आते हैं। इतने में ही वह शिल्पा शिरोडकर को किस करते हैं। शिल्पा तो वहां से चली जाती हैं, लेकिन उसके बाद चुम दरंग उनपर भड़की नजर आती हैं।
करणवीर मेहरा ने किया शिल्पा को किस तो भड़कीं चुम
हालांकि चुम का भड़के का असल कारण तो अभी तक बाहर नहीं आया है, लेकिन उनके रिएक्शन को करणवीर मेहरा और शिल्पा की किस से जोड़ा जा रहा है। फैन्स का कहना है कि करणवीर मेहरा और चुम दरंग एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जिसके बाद करण का शिल्पा को किस करना जरा भी पसंद नहीं आया। फिलहाल तो चुम के रिएक्शन को देख हर कोई हैरान रह गया है।


Click it and Unblock the Notifications











