संजय लीला भंसाली की हीरामंडी से 'छोटी सरदारनी' निमृत कौर आहलूवालिया करेंगी डेब्यू?

छोटी सरदारनी सीरियल काफी मशहूर सीरियल में से एक हैं। इस शो की एक्ट्रेस निमृत कौर आहलूवालिया भी काफी पॉपुलर हैं। अब निमृत को लेकर ताजा खबर ये आ रही है कि उन्हें बड़ा प्रोजेक्ट ऑफर किया गया है और ये ऑफर किसी टीवी सितारे के लिए काफी बड़ी है। जी हां, निमृत कौर आहलूवालिया को लेकर कहा जा रहा है कि वह संजय लीला भंसाली के बिग प्रोजेक्ट हीरामंडी में दिख सकती हैं।

निमृत कौर आहलूवालिया के डेब्यू की खबर सुनते ही उनके फैंस खुशी के मारे उछल पड़ेंगे। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों के हवाले से ये सामने आया है कि निमृत कौर आहलूवालिया जल्द ही बॉलीवुड में सबसे बड़े निर्देशक के जरिए डेब्यू करने जा रही हैं।

Choti Sarrdaarni

सूत्रों का कहना है कि संजय लीला भंसाली के अपकमिंग प्रोजेक्ट हीरामंडी में निमृत कौर आहलूवालिया का अहम किरदार होगा। निम्रत के लिए ये एक बड़ा मौका होगा जब वह बॉलीवुड के लिए खुद को साबित कर पाएं।

हालांकि निमृत कौर आहलूवालिया और हीरामंडी की ओर से फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल इन खबरों पर ऑफिशियल पुष्टि का इंतजार है। बता दें हीरामंडी का कुछ दिन पहले ही संजय लीला भंसाली ने ऑफिशियल ऐलान करते हुए फर्स्ट लुक शेयर किया था।

छोटी सरदारनी की जान निमृत कौर आहलूवालिया

छोटी सरदारनी की जान निमृत कौर आहलूवालिया

टीवी सीरियल छोटी सरदारनी से मशहूर होने वाली निमृत कौर आहलूवालिया की एक्टिंग की इस शो से जमकर तारीफ हुई। उन्हें इस शो से घर घर में फेम हासिल हुआ और अब वह बॉलीवुड डेब्यू की तैयारियों में जुट चुकी हैं।

हीरामंडी की लीड एक्ट्रेस

हीरामंडी की लीड एक्ट्रेस

संजय लीला भंसाली ने गंगूबाई काठियवाड़ी की शूटिंग पूरी करके अपने अगले प्रोजेक्ट हीरामंडी पर काम शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले इसके बारे में डिटेल भी सामने आईं। लेकिन अभी तक ये सामने नहीं आया है कि हीरामंडी की लीड एक्ट्रेस कौन होंगी।

 हीरामंडी में आलिया भट्ट

हीरामंडी में आलिया भट्ट

अभी तक रिपोर्ट्स की मानें तो यही सामने आ रहा है कि हीरामंडी में आलिया भट्ट को जगह मिल सकती है। संजय लीला भंसाली को गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट का काम काफी पसंद आया है और वह आगे भी आलिया संग काम करना चाहते हैं। लेकिन अभी तक इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

इन एक्ट्रेस का नाम भी आया सामने

इन एक्ट्रेस का नाम भी आया सामने

हीरामंडी संजय लीला भंसाली का ओटीटी डेब्यू होगा। इस फिल्म के लिए वह हर बार की तरह शानदार कास्ट लेना चाहते हैं। बीच में तो खबरें ये भी सामने आई थीं कि संजय लीला भंसाली ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित में से भी किसी एक को अपनी फिल्म के लिए साइन कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों पर मेकर्स ने रिएक्ट नहीं किया है।

नेटफ्लिक्स पर आएगी हीरामंडी

नेटफ्लिक्स पर आएगी हीरामंडी

हीरामंडी का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा। ये कहानी स्वतंत्रता यानी 1947 के साल से पहले की सांस्कृतिक पहलुओं को दर्शाएगी।

बात करें संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म की तो वह जल्द ही गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर हाजिर होंगे। गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर पहले ही खूब हिट हो चुका है। जिसमें आलिया भट्ट की एक्टिंग का जमकर तारीफ हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X