लोगों को लुभा रही है छोटी बहू

By Priya Srivastava

Choti Bahu
नहीं, नहीं आप ऐसा बिल्कुल न सोचें कि जीटीवी पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक छोटी बहू में देव किसी ब्लैकबेरी नामक लड़की से शादी करने जा रहे हैं| दरअसल, हम तो आपको यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि इस शो में देव का किरदार निभा रहे अविनाश सचदेव को इन दिनों एक बुरी लत लग गयी है| न न उन्होंने कोई बुरा नशा करना शुरू नहीं किया, बल्कि उन्हें ब्लैकबेरी का चस्का लग गया है|

वे अपना अधिकतर वक्त ब्लैकबेरी के साथ बिताते हैं| वे हमेशा चैटिंग करते नजर आते हैं| इस लत की वजह से वे कई बार सही वक्त पर शॉट नहीं दे पाते वह संवाद भी भूल जाते हैं| इसकी वजह से शो के निर्माता बेहद नाराज हो गये हैं| साथ ही अविनाश की महबूबा रुबीना भी इस बात से अविनाश से नाराज रहती हैं| चूंकि उनका मानना है कि हमें बमुश्किल एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका मिलता है|

ऐसे में वह जब अविनाश को खाली वक्त में ब्लैकबेरी से चिपके देखती है तो उन्हें बहुत गुस्सा आता है और वह बहुत नाराज हो जाती हैं| लेकिन वे अविनाश को कह कर थक चुकी हैं| उनमें कोई बदलाव नहीं आ रहा है| रुबीना ने इसी वजह से यहां तक कह डाला कि लगता है कि अविनाश ने ब्लैकबेरी से ही शादी कर ली है| वैसे अविनाश रुबीना की शिकायत तो जायज है| अगर आप उनके लिए वक्त नहीं निकालेंगे तो कहीं ऐसा हो कि ताउम्र आपको ब्लैकबेरी के साथ जिंदगी गुजारनी पड़े|

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X