ना सोनू सूद, ना अक्षय, ट्विटर का टॉप ट्रेंड है धोखेबाज़ छोटा भीम, हंस हंस के लोटपोट हो जाएंगे
बच्चों का फेवरिट कार्टून शो छोटा भीम इस समय बड़े ही मज़ेदार कारणों से ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है। और ऐसा वैसा नहीं, इस कार्टून की किरदार चुटकी ट्विटर पर सबसे ऊपर ट्रेंड हो रही है। लोग चुटकी के लिए न्याय मांग रहे हैं और #JusticeForChutki ट्रेंड हो रहा है।
क्यों? क्योंकि छोटा भीम ने चुटकी को धोखा देते हुए एक राजकुमारी इंदुमती से शादी कर ली है और लोगों को ये रिश्ता बर्दाश्त नहीं है।

तभी तो ट्विटर पर चुटकी के रूप और गुणों की चर्चा हो रही है तो दूसरी तरफ छोटा भीम को बेवफाई के लिए लगातार गालियां पड़ रही हैं।
वाकई ये ट्वीट्स पढ़कर ऐसा लग रहा है कि लोगों ने अपने अपने मोबाईल अपने बच्चों के हाथ में दे दिए हैं जो ट्विटर पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।
पर कुछ भी कहिए ये सारे ट्वीट्स हैं बड़े मज़ेदार। कुछ लोग तो चुटकी के लिए नया रिश्ता भी ढूंढ रहे हैं क्योंकि चुटकी move on कर चुकी हैं। ये ट्वीट्स पढ़कर आप भी हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications













