गीता कपूर ने मांग में सिंदूर भर शेयर की तस्वीर, फैन्स पूछ रहे हैं - कब और किससे हुई शादी

मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर ने सुर्ख लाल जोड़े और सिंदूर में अपनी तस्वीर शेयर की और तब से फैन्स बस ये जानने को उत्सुक हैं कि क्या उन्होंने वाकई शादी कर ली है और अगर की है तो किससे।

गीता कपूर ने आज शाम अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की जहां वो एक लाल रंग के अनारकली में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। लेकिन सबकी नज़रें केवल उनके सिंदूर पर टिक गई हैं।

choreographer-geeta-kapur-uploads-a-picture-wearing-sindoor-fans-congratulate-her-for-wedding

गौरतलब है कि काफी सालों से गीता कपूर के राजीव खिंची नाम के एक एक्टर और कोरियोग्राफर को डेट करने की खबरें हैं। जानकारी के मुताबिक राजीव खिंची एक्टर, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर हैं। राजीव ने न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वॉयर पर हुए नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम को कोरियोग्राफ किया था।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें

सोशल मीडिया पर तस्वीरें

गीता और राजीव की तस्वीरें, अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। और इसका कारण केवल इतना है कि दोनों साथ में तस्वीरें डालते हैं।

मीडिया का बनाया रिश्ता

मीडिया का बनाया रिश्ता

तो अफवाहों और वायरल तस्वीरों के बल पर सोशल मीडिया ने ये मान लिया है कि गीता कपूर पिछले कई सालों से राजीव को डेट कर रही हैं।

यूं हुई थी शुरूआत

यूं हुई थी शुरूआत

बात करें गीता कपूर के करियर की तो उन्हें सबसे पहले देखा गया था करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है में। फिल्म के गाने तुझे याद ना मेरी आई के शुरूआत में गीता कपूर डांस करती दिखती हैं।

फराह खान

फराह खान

गीता कपूर, लंबे समय तक बॉलीवुड में फराह खान की असिस्टेंट रही हैं। फराह और गीता का साथ बहुत ही पुराना है। दोनों की ये काफी पुरानी तस्वीर।

फराह की फिल्म में कैमियो

फराह की फिल्म में कैमियो

फराह खान की पहली फिल्म मैं हूं ना तक गीता कपूर ने फराह खान को असिस्ट किया है। फिल्म के गाने गोरी गोरी में गीता कपूर भी डांस करती दिखाई दी थीं।

डांस इंडिया डांस से नई शुरूआत

डांस इंडिया डांस से नई शुरूआत

ज़ी टीवी के शो डांस इंडिया डांस के साथ गीता कपूर के करियर की नई शुरूआत हुई। इस डांस शो के ज़रिए उन्हें भारत के हर घर में पहचान मिली। ये शो उस समय भारत का बेस्ट डांस शो था।

फेमस हुई तिकड़ी

फेमस हुई तिकड़ी

डांस इंडिया डांस के साथ रेमो डीसूज़ा, टेरेंस लूईस और गीता कपूर की तिकड़ी भी काफी फेमस हो गई। कई सीज़न जज करने के बाद रेमो और टेरेंस ने इसे छोड़ दिया। उसके कुछ सीज़न बाद गीता कपूर ने भी शो को अलविदा कह दिया।

सुपर डांसर पर स्वागत

सुपर डांसर पर स्वागत

आजकल गीता कपूर, सोनी टीवी के शो सुपर डांसर पर जज के तौर पर दिखाई देते हैं। शो में उनका साथ फिलहाल मलाईका अरोड़ा और अनुराग बसु दे रहे हैं। मलाईका ने शो में कुछ समय के लिए शिल्पा शेट्टी को रिप्लेस किया है।

बन चुकी हैं सबकी गीता मां

बन चुकी हैं सबकी गीता मां

इस समय गीता कपूर पूरे देश में डांसर्स के लिए गीता मां बन चुकी हैं। लोग उनसे प्रेरणा लेते हैं और उनके डांसिंग टैलेंट की कद्र करते हैं।

मिल रही है बधाईयां

मिल रही है बधाईयां

फिलहाल तो सोशल मीडिया पर गीता कपूर को शादी की बधाईयां मिल रही हैं। जब से उन्होंने ये तस्वीरें डाली हैं तब से बस फैन्स यही जानने को परेशान हैं कि उन्होंने शादी की या नहीं। हम भी आपको उनकी इस लेटेस्ट तस्वीर और इस सवाल के साथ छोड़ जाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X